31 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

यहां जानें इंडक्शन पर कुकिंग के स्मार्ट टिप्स, नहीं बढ़ेगा बिजली का बिल

लाइफस्टाइल डेस्क। गैस की किल्लत के बीच अब ज्यादातर घरों में इंडक्शन चूल्हा (Induction) एक आसान विकल्प बन चुका है। हालांकि इसके साथ बिजली बिल बढ़ने की चिंता भी जुड़ गई है। ऐसे में अगर इंडक्शन का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से किया जाए तो न सिर्फ कुकिंग आसान होगी बल्कि ऊर्जा की बचत भी संभव है।

यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह

-इंडक्शन पर ऊर्जा बचाने का सबसे आसान तरीका है, कुकिंग से पहले तैयारी। सब्जियों को छोटे टुकड़ों में काटें, ताकि वे जल्दी पकें। खाना हमेशा ढककर पकाएं, इससे हीट अंदर बनी रहती है और पकाने में समय कम लगता है। यदि संभव हो तो पहले से पानी उबालकर रखें, इससे स्टीम कुकिंग में मदद मिलेगी।

-दाल और चावल को पकाने से पहले कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखना सेहत के लिए तो अच्छा है ही, ऊर्जा बचाने में भी मददगार है। भिगोए हुए अनाज जल्दी पकते हैं।

-इंडक्शन पर हमेशा समतल और मोटे तले वाले बर्तन ही इस्तेमाल करें। स्टील या इंडक्शन-फ्रेंडली नान-स्टिक बर्तन बेहतर रहते हैं। पतले या नान-मैग्नेटिक बर्तन ज्यादा समय लेते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ती है। अगर आप राइस प्रीसेट मोड्स पर बनाएंगे तो तापमान नियंत्रित रहेगा।

-कम तापमान में खाना पकाने से बिजली कम खर्च होती है। इंडक्शन में अलग-अलग व्यंजनों के लिए अलग मोड्स होते हैं। दूध, इडली या प्रेशर कुकिंग के लिए तय मोड्स का इस्तेमाल करें। एक ही मोड पर सब कुछ बनाने की आदत समय और बिजली दोनों की बर्बादी बढ़ाती है।

-इंडक्शन की खास बात यह है कि स्विच आन करने के बाद भी अगर बर्तन उस पर नहीं रखा है तो किसी ऊर्जा की खपत नहीं होती है। इसके अलावा पावर सेविंग मोड ऑन करके खाना बनाना भी एक बेहतरीन विकल्प है।

Tag: #nextindiatimes #Induction #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button