35.1 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

इस फिल्म को बनाने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, होश उड़ा देने वाली थी एक्ट्रेस की फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज हम आपको उस मूवी के बारे में बताते हैं, जो शुरू तो 20 लाख में हुई थी लेकिन खत्म होने तक स्टूडियो का दीवालिया निकाल दिया था। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो आज की नहीं बल्कि साल 1963 की ऐतिहासिक फिल्म ‘क्लियोपेट्रा’ की है।

यह भी पढ़ें-इस एक्टर की मौत से पहले ही शोक मना रहे थे दोस्त, वजह सुन लगेगा झटका

ये वो मूवी है जिसने हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो ट्वेंटिएथ सेंचुरी पिक्चर्स की नींव हिलाकर रख दी थी और उसे इस फिल्म को बनाने के लिए अपनी जमीन तक बेचने पर मजबूर होना पड़ा था।इस फिल्म की शुरुआत एक छोटे से सपने के साथ हुई थी और उस समय इसका बजट सिर्फ 2 मिलियन यानी 20 लाख रुपए था और उसी में इसे पूरा किया जाना था लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू हुई, पैसे पानी की तरह बहने लगे और इसका बजट 44 मिलियन यानी 4 करोड़ 40 लाख तक पहुंच गया।

इसके पीछे बार-बार री-शूट, महंगे लोकेशन्स और भव्य सेट्स थे और यही वो कारण था कि फिल्म का बजट 44 मिलियन तक पहुंच गया था। एक समय ऐसा आया जब फिल्म का बजट इतना बढ़ गया कि दुनिया के सबसे बड़े स्टूडियो 20th Century Fox दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया। फिल्म को पूरा करने और स्टूडियो को जिंदा रखने के लिए कंपनी को अपनी 300 एकड़ जमीन बेचनी पड़ी।

इस फिल्म की लीड Actress एलिजाबेथ टेलर थी और सबसे हैरानी की बात थी कि उन्होंने इस मूवी के लिए उस समय 1 मिलियन यानी 10 लाख रुपए चार्ज किए थे। रानी क्लियोपेट्रा को इम्प्रेसिव दिखाने के लिए एलिजाबेथ के लिए उनके वॉर्डरोब पर 1 करोड़ 60 लाख से 1 करोड़ 80 लाख रुपए तक की मोटी रकम खर्च की गई थी।

Tag: #nextindiatimes #Actress #Hollywood

RELATED ARTICLE

close button