नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) के पोते विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देने की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ के जरिए दी है।
यह भी पढ़ें-राज्यसभा नामांकन के लिए जयपुर पहुंची सोनिया गांधी, राहुल-प्रियंका भी मौजूद
अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है। हालांकि कयास ये लगाए जा रहे हैं कि विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) को उम्मीद थी कि उन्हें इस बार कांग्रेस (Congress) कार्यसमिति में शामिल किया जा सकता है लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी थी। आपको बता दें कि विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) प्रियंका गांधी के सलाहकार रह चुके हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, माननीय कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष श्री खरगे जी! आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।” कांग्रेस (Congress) से इस्तीफा देने के बाद विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।

विभाकर शास्त्री (Vibhakar Shastri) ने कांग्रेस (Congress) के टिकट पर वर्ष 1998 में उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें महज 24,688 वोट ही मिले। इसके बाद साल 1999 में उन्होंने चुनाव लड़ा। इसके दस साल बाद 2009 में चुनावी मैदान में उतरे। तीनों बार उन्हें असफलता हासिल हुई। तीन बार प्रयास के बाद भी वह अपने पिता (हरीकृष्ण शास्त्री ) की विरासत को नहीं सहेज पाए।
Tag: #nextindiatimes #VibhakarShastri #congress #BJP