मुंबई। इस बार ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान कर दिया गया है। द फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने एकेडमी पुरस्कारों (Awards) में भारत की आधिकारिक एंट्री का ऐलान किया है। इसमें आमिर खान प्रोडक्शन्स में बनी ‘लापता लेडीज’ (Laapta Ladies) भी शामिल है। ‘लापता लेडीज’ किरण राव (Kiran Rao) की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म है।
यह भी पढ़ें-Oscar Awards 2024: ओपेनहाइमर ने जीते 7 ऑस्कर, ये बने बेस्ट एक्टर
यह मूवी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट (dream project) रही है, जिस पर लंबे समय से काम कर रही थीं। वहीं, ‘लापता लेडीज’ (Laapta Ladies) के कारण उन्होंने 13 साल बाद डायरेक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाया। फिल्म देखने वालों ने उनके क्राफ्ट की तारीफ की। वहीं, हाल ही में किरण (Kiran Rao) ने कहा था कि उनका सपना है कि इस फिल्म को ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में एंट्री मिले और अब उनका यह ड्रीम पूरा हो चुका है।

‘लापता लेडीज’ (Laapta Ladies) ने पांच फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर 2025 (Oscar 2025) में अपनी जगह बनाई है। इस मूवी ने ‘वाजहई’, ‘तंगलान’, ‘उलोजकुहू’ और ‘श्रीकांत’ को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर 2025 में अपनी जगह बनाई है। ‘लापता लेडीज’ के ऑस्कर (Oscar 2025) में शामिल होने पर किरण राव (Kiran Rao) ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह मेरी टीम की मेहनत का फल है, जिनके डेडिकेशन और पैशन के कारण ये फिल्म बन पाई।

‘लापता लेडीज’ (Laapta Ladies) कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह उन दो महिलाओं की कहानी है, जो शादी के बाद लापता हो जाती हैं। इस फिल्म की कहानी सूरजमुखी गांव में रहने वाले दीपक (स्पर्श श्रीवास्तव) से शुरू होती है, जो अपनी नई ब्याही पत्नी फूल (नितांशी गोयल) को उसके गांव से विदाकर पहली बार ससुराल ले जा रहा होता है लेकिन गलती से फूल ट्रेन में छूट जाती है और दीपक गलती से किसी और महिला (प्रतिभा रांटा) को लेकर आ जाता है। इसके बाद इनकी जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसे देख दर्शकों की हंसी छूटती है, मगर किरदार के होश उड़ जाते हैं।
Tag: #nextindiatimes #LaaptaLadies #Oscar2025 #KiranRao