31.3 C
Lucknow
Sunday, August 17, 2025

कीवी का छिलका भी होता है बेहद फायदेमंद, शुगर का है रामबाण इलाज

लाइफस्टाइल डेस्क। ज्यादातर लोग कीवी (kiwi) का छिलका फेंक देते हैं। असल में इसका छिलका भी काफी फायदेमंद है। इसमें फल के अंदरूनी हिस्से से भी ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। असल में कीवी के छिलके में फल से भी ज्यादा फाइबर, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

यह भी पढ़ें-आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जा सकती है रोशनी

जो लोग कब्ज, शुगर से परेशान रहते हैं उनके लिए यह छिलका काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके अलावा, एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह विटामिन स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी (kiwi) के छिलके में विटामिन E की अच्छी मात्रा होती है जो त्वचा को चमकदार बनाने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

कीवी (kiwi) के छिलके में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे फ्लेवोनॉयड्स और पॉलीफेनोल्स होते हैं। ये शरीर में सूजन और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। अगर आप कीवी के छिलके को पहली बार खा रहे हैं, तो आप इसे छोटे टुकड़ों में काटकर खा सकते हैं या फिर स्मूदी में मिला सकते हैं। इससे आपको छिलके का स्वाद कम महसूस होगा और पोषक तत्व भी मिल जाएंगे।

फोलेट एक जरूरी विटामिन है जो कोशिकाओं के विकास के लिए जरूरी होता है। छिलके सहित कीवी खाने से इसकी मात्रा भी बढ़ जाती है। अगर आप कीवी से ज्यादा से ज्यादा फायदे पाना चाहते हैं, तो इसे छिलके के साथ खाना एक अच्छा ऑप्शन है। यह आपके शरीर को फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की एक एक्स्ट्रा खुराक देता है।

Tag: #nextindiatimes #kiwi #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button