28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

आज से शुरू हो रहा ‘खतरों के खिलाड़ी 14’, यहां ऑनलाइन देख पाएंगे शो

Print Friendly, PDF & Email

मुंबई। स्टंट (Stunt) बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) एक ऐसा शो है, जिसे देखने में लोगों को मजा भी आता है और डर भी लगता है। हर सीजन में कंटेस्टेंट्स (contestants) को ऐसे खतरों से गुजरना पड़ता है, जिसे करते हुए उनकी हालत जरूर खराब होती है। हालांकि, (Khatron Ke Khiladi) शो में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है।

यह भी पढ़ें-Bigg Boss: अनिल कपूर की फटकार के बाद घर से बेघर हुईं चंद्रिका दीक्षित

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi) आज से शुरू हो रहा है। आपको बता दें पिछले कई वर्षों से ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग केप टाउन में हो रही थी। लेकिन ये सीजन रोमानिया (Romania) में शूट किया गया है। शो (Khatron Ke Khiladi) की शूटिंग मई में शुरू हो चुकी थी। रोहित शेट्टी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया था कि इस बार किसी अलग जगह शूटिंग करने के कारण लोकेशन को रोमानिया (Romania) में रखा गया।

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi) में 90 प्रतिशत नए स्टंट (stunts) रखे गए हैं। यानी खतरे के लेवल पहले से अलग भी होगा और ज्यादा खतरनाक भी। ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ (Khatron Ke Khiladi) को टीवी पर कलर्स चैनल और ऑनलाइन जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देखा जा सकता है। शो शनिवार और रविवार रात 9.30 बजे आएगा।

खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) के अब तक के सीजन की बात करें, तो सीजन 13 के विनर डिनो जेम्स (Dino James) ने चमचमाती कार के साथ 20 लाख की प्राइज मनी जीती थी। सीजन 12 के विनर तुषार कालिया ने भी 20 लाख की प्राइज मनी और कार जीती थी। इसके पहले के सीजन के विनर अर्जुन बिजलानी को भी 20 लाख रुपये बतौर इनाम दिया गया था। यानी इस बार के विनर को भी 20 लाख के आसपास की प्राइज मनी (prize money) और एक चमचमाती कार मिल सकती है।

Tag: #nextindiatimes #KhatronKeKhiladi #Romania

RELATED ARTICLE

close button