13.8 C
Lucknow
Sunday, February 9, 2025

केजरीवाल हार रहे खुद की सीट, कई दिग्गजों की स्थिति खराब; प्रचंड जीत की ओर BJP

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में मतगणना (counting) शुरू होने के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है। शुरुआती रुझानों में भाजपा (BJP) काफी आगे चलती दिख रही है।

यह भी पढ़ें-‘जी भर के लड़ो’, दिल्ली के नतीजों पर उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस-AAP को सुनाया

अभी तक भाजपा (BJP) 43 सीटों पर AAP 26 तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल अब प्रवेश वर्मा से पीछे हो गए हैं। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे हो गए हैं। वहीं सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं। बिजवासन से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए हैं।

रिठाला विधानसभा सीट से भाजपा (BJP) के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। आप विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था। रुझानों में भाजपा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही BJP मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। BJP कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाच रहे हैं।

दूसरी ओर रुझानों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता अभी भी खामोश हैं। न तो सोशल मीडिया पर और न ही किसी मीडिया के सामने कोई बयान सामने आया है। देखा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है और उनके पोस्ट लगातार सामने आते रहते हैं, लेकिन शनिवार सुबह से आम आदमी पार्टी की ओर से कोई पोस्ट नहीं किया गया है और न ही कोई टिप्पणी की गई है।

Tag: #nextindiatimes #BJP #AAP #DelhiElection2025

RELATED ARTICLE

close button