28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

IPL 2024: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करते हुए नजर आएंगे। मुंबई ने हार्दिक को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सीजन के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें-धोनी की याचिका पर IPS अधिकारी को भेजा गया जेल, जानिए पूरा मामला

अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस सीजन टीम की कैप्टेंसी करते हुए नजर नहीं आएंगे। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने पांच बार आईपीएल (IPL 2024) की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। आईपीएल (IPL 2024) की ट्रॉफी को पांच बार अपने नाम कर चुकी मुंबई की टीम ने आगामी सीजन के लिए टीम की कमान हार्दिक के हाथों में सौंपने का फैसला किया है। हार्दिक को मुंबई ने मिनी ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से ट्रेड करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।

IPL 2024: रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की  कप्तानी | Moneycontrol Hindi

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का रिकॉर्ड बतौर कप्तान आईपीएल (IPL 2024) में बेमिसाल रहा है। गुजरात टाइटंस को हार्दिक ने पहले ही सीजन में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। वहीं, पिछले सीजन भी हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। यही वजह है कि मुंबई की टीम ने इस सीजन के लिए हार्दिक पर दांव खेला है। हार्दिक (Hardik Pandya) को जब ट्रेड किया गया था, तभी ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह मुंबई की कमान संभाल सकते हैं।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। साल 2011 में हिटमैन मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2013 में उनको टीम की बागडोर सौंपी गई थी। रोहित ने इसी साल टीम को पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई थी। इसके बाद साल 2015, 2017, 2019 और 2020 में रोहित की कैप्टेंसी में मुंबई ने आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया था।

Tag: #nextindiatimes #IPL2024 #rohitsharma #hardikpandya

RELATED ARTICLE

close button