24 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

सर्दियों में डाइट में शामिल करें गुड़, करेगी बेहतरीन औषधि का काम

लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का मौसम आते ही शरीर को ज्यादा ताकत, गर्माहट और मजबूत इम्युनिटी की जरूरत होती है। अगर आप किसी महंगे सप्लीमेंट की जगह गुड़ (Jaggery) को अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुड़ ठंड में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें-इन सुपरफूड्स को करें डाइट में शामिल, कंप्यूटर जैसा तेज हो जाएगा दिमाग

शक़्कर की तुलना में गुड पचाने में शरीर को काफी कम कैलोरी खर्च करनी पड़ती है। ऐसे में गुड़ खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखती है। अगर आप रोजाना थोड़ा सा गुड़ खाते हैं, तो ठंड से राहत और शरीर के अंदर गर्माहट बनी रहेगी।

अगर आप सर्दी-खांसी या वायरल इंफेक्शन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो गुड़ को डेली डाइट में शामिल करें। गुड़ में मौजूद आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसलिए सर्दियों में गुड़ का खाना रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। ठंड में ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने के कारण पाचन तंत्र अक्सर सुस्त हो जाता है। गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है। आप खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ जरूर खाएं।

आपको बार-बार थकान महसूस होती है या चक्कर आते हैं, तो इसकी वजह आयरन की कमी हो सकती है। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए सर्दियों में गुड़ फायदेमंद माना जाता है। अगर आप रोज गुड़ को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और ब्लड को साफ करता है, जिससे नेचुरल ग्लो आता है।

Tag: #nextindiatimes #Health #Jaggery

RELATED ARTICLE

close button