34 C
Lucknow
Monday, May 12, 2025

इन आसान तरीकों से करें असली और नकली जीरे की पहचान

डेस्क। अक्सर घी, सरसों का तेल, खोया आदि विभिन्न खाद्य सामग्रियों में मिलावट की शिकायत सामने निकलकर आती रहती हैं। इन मिलावटी चीजों का सेवन करने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं (health problems) का सामना करना पड़ सकता है। जीरे का इस्तेमाल हम लोग विभिन्न खाद्य सामग्रियों (food items) को बनाने में करते हैं। क्या आपको पता है बाजार में नकली जीरा (cumin) काफी तेजी से बिक रहा है?

यह भी पढ़ें-रंग छोड़ता है कपड़ा तो आजमाएं ये आसान सा नुस्खा

असली जीरे (cumin) का सेवन जहां पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वहीं नकली जीरा खाने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। नकली जीरे का सेवन करने से लोगों को पेट दर्द और पेट में पथरी की परेशानी भी हो सकती है। साथ ही इससे आपको स्किन इंफेक्शन (skin infection) होने का भी खतरा रहता है। इसके अलावा नकली जीरा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होने लगती है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली जीरे में पहचान कर सकते हैं।

-जीरे की परख करने के ल‍िए थोड़ा सा जीरा (cumin) हाथ में लीजि‍ए और दोनों हथेल‍ियों के बीच रगड़‍िए। अगर हथेली में रंग छूटे तो समझ जाइए क‍ि जीरा म‍िलावटी है क्‍योंक‍ि जीरा रंग नही छोड़ता।

-आप जीरे (cumin) की पहचान उसकी खुशबू से भी कर सकते हैं। असली जीरे के अंदर खुशबू होती है। वहीं नकली जीरे में खुशबू नहीं होती है। इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से असली और नकली जीरे में पहचान कर सकते हैं।

-अगर जीरा नकली है। इस स्थिति में वह हाथ में मसलने के बाद मिट्टी की तरह बिखर जाएगा।

-इसके अलावा आप पानी की मदद से भी इसकी वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेना है। इसके बाद आपको जीरे को पानी में डालकर छोड़ना है। अगर जीरा रंग छोड़ देता है या टूट जाता है। इस स्थिति में समझ जाइए कि जीरा नकली है।

Tag: #nextindiatimes #lifestyle #cumin

RELATED ARTICLE

close button