14.9 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

आज कैसा रहने वाला है आपका दिन, पढ़ें अपना राशिफल

मेष: आपको आज भाग्य भाव में बैठे सूर्य और मंगल के प्रभाव से लाभ और और सम्मान प्राप्त होगा। आप उत्साह से भरपूर रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको पिता और पिता पक्ष से लाभ मिलेगा। आपको बिजनेस में भाग्य लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

वृषभ : आपका कामकाज अच्छा चलेगा। आपको आर्थिक लाभ का भी मौका मिलेगा। आप बिजनेस में खूब लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। विदेश में रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में कुछ वरिष्ठ आपको कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन समझदारी से उस काम को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। अगर आज आप कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च हो सकता है। शाम का समय घर के बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

कर्क :आज आप अपना अधिकांश दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा या दान-पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे। ऐसा करने से मन में चल रहीं उलझन खत्म हो जाएंगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे माता पिता प्रसन्न होंगे। अगर परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है और परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। शाम का समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

सिंह :आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा मसालेदार या तले हुए भोजन से परहेज करना होगा, अन्यथा पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से जल्द से जल्द काम निपटाकर निकलना चाहेंगे। व्यापारी आज पूरे दिन व्यस्त रहेंगे और बिक्री में उछाल आएगा। आज अचानक रुका हुआ पैसा मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल होंगे।

कन्या: जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में बिताएंगे, जिसमें आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन छोटे व्यापारियों को आज किसी के बहकावे में आकर पैसे का लेन-देन नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम के वक्त परिवार वालों से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

तुला: तुला राशि वालों के लिए किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से ऋण लेना चाहते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिससे आपके व्यवसाय में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। भाइयों से सलाह-मशविरा करेंगे तो व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शाम के समय परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों को आज लव पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा किसी बात पर बहस हो सकती है, जो कानूनी रूप भी ले सकती है। आज आपको ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने शिक्षकों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वे जरूर अमल करेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

धनु: धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें सुधार आएगा और आप राहत की सांस ले पाएंगे। जमीन या वाहन खरीदने जैसे आपके कई सपने पूरे होंगे। किसी उद्देश्य की समस्या के बारे में सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मकर : मकर राशि वाले ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसलिए आप अपने सभी काम करने के लिए तैयार रहेंगे। आज आप उन कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जो लंबे समय से लंबित हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई बहस छिड़ती है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी, अन्यथा यह आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है। नौकरी पेशा जातक आज मौज मस्ती से सभी कार्यों को पूरा करेंगे और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही थी, तो उसको खत्म करेंगे और शाम के समय कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं।

कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए धन में वृद्धि होगी और अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में खर्च कर सकते हैं। अगर आप किसी प्रॉपर्टी डील को फाइनल करने जा रहे हैं तो उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को स्वतंत्र रूप से जांच लें, अन्यथा भविष्य में मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको सरकारी क्षेत्र से फायदा मिल सकता है। आप प्रॉपर्टी और पूर्व में किए निवेश का लाभ ले पाएंगे। प्रेमी के साथ आपको वक्त बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन मे आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप मंदिर अथवा किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन: व्यापार में कुछ नुकसान होने से आप चिंतित रहेंगे, जिसकी वजह से भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। भविष्य को बेहतर बनाने की कुछ योजनाओं में लगे रहेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। भाइयों की मदद से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से प्रसन्न होंगे। पारिवारिक जीवन वालों को आज सुखद अनुभूति होगी। बच्चे की सरकारी नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। शाम के समय किसी रिश्तेदार के घर मिलने जा सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button