स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 से ठीक पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिल गया है। आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने RCB को 16,706 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जिससे बेंगलुरू आईपीएल के इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है।
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे
दरअसल आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरपर्सन कुमार मंगलम बिरला के बेटे, आर्यमान बिरला को RCB का चेयरमैन बनाया गया है। आर्यमान की उम्र अभी सिर्फ 28 साल है। सच्चाई ये है कि आर्यमान अपने फैमिली बिजनेस में एंट्री मारने से पहले एक क्रिकेटर हुआ करते थे और इस खेल में अच्छा भी कर रहे थे।
ये आईपीएल 2018 के मेगा ऑक्शन की बात है, जब आर्यमान बिरला ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया था। उस समय राजस्थान रॉयल्स ने आर्यमान को उनके बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में अपने स्क्वाड में शामिल किया था। वह अलग बात रही कि आर्यमान को कभी भी IPL में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।2020 सीजन से पहले उन्हें 2008 की चैंपियन टीम ने रिलीज कर दिया लेकिन उन पर RR के पूर्व क्रिकेटर होने का टैग लग चुका था।

आर्यमान ने सितंबर 2018 में हैदराबाद के खिलाफ लिस्ट ए डेब्यू किया था। उनका लिस्ट ए करियर सिर्फ एक हफ्ते चला। उन्होंने आखिरी मैच सौराष्ट्र के खिलाफ खेला। उन्होंने तीन मैचों में 36 रन बनाए, औसत सिर्फ 12 रहा।आर्यमान ने आईपीएल 2018 की मेगा नीलामी में हिस्सा लिया और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा लेकिन वह एक भी मैच नहीं खेल पाए और 2020 सीजन से पहले रिलीज कर दिए गए। आर्यमान भारतीय घरेलू क्रिकेट में रजत पाटीदार और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RCB #AryamanBirla




