32.3 C
Lucknow
Wednesday, June 25, 2025

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पवन सिंह, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस

एंटरटेनमेंट डेस्क। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपनी दमदार एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने अपने टैलेंट और मेहनत से वर्ल्डवाइड प्रसद्धि हासिल की है। उनका गाना; चाहे वह भोजपुरी में हो या फिर हिंदी रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में चला जाता है। पवन सिंह (Pawan Singh) आज एक ब्रांड बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें-भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की कितनी है नेटवर्थ, जानें उनकी कमाई के राज

हालांकि यह सक्सेस उन्हें तुरंत नहीं मिली, इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की। आइये जानते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं पावर स्टार? भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के पास करोड़ों की संपत्ति है। चुनाव आयोग की ओर से दायर एक हलफनामे के अनुसार एक्टर के पास 5.04 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.70 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। 2022-2023 में उनकी इनकम 51.58 लाख रुपये थी।

पवन सिंह (Pawan Singh) कथित तौर पर एक फिल्म के लिए 40-50 लाख तक चार्ज करते हैं। वहीं एक गाने के लिए लगभग 2-3 लाख रुपये लेते हैं। वह कथित तौर पर ब्रांड एंडोर्समेंट, स्टेज शो, अभिनय और गायन से पैसा कमाते हैं। भोजपुरी जगत की धड़कन को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है।

उनके पास 20 लाख की Toyota Fortuner से लेकर 25 लाख की Toyota Innova Hycross है। इसके अलावा वह एक रेंज रोवर के मालिक भी है। आरा और पटना में उनकी दो संपत्तियां हैं। इसके अलावा लखनऊ के सुशांत गोल्‍फ सिटी में एक फ्लैट है। वहीं मुंबई में 4 फ्लैट शामिल है। उनके पास एक स्कूटी है। सिंगर ने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

Tag: #nextindiatimes #PawanSingh #Bhojpuri

RELATED ARTICLE

close button