23.7 C
Lucknow
Saturday, October 11, 2025

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को कितनी मिलती है प्राइज मनी, कैसे होता है चयन?

डेस्क। नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक माना जाता है। यह पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने शांति स्थापित करने संघर्ष कम करने या वैश्विक सहयोग बढ़ाने में असाधारण योगदान दिया हो। नोबेल पुरस्कार में तीन चीजें शामिल होती हैं, जिसमें पदक, प्रमाणपत्र और नकद राशि।

यह भी पढ़ें-हिमाचल की रितु नेगी को मिलेगा देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार

नकद राशि समय-समय पर बदलती रहती है और स्वीडिश क्रोना में दी जाती है, जिसे रुपये में बदलकर देखा जा सकता है। साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मारिया कोरिना मचाडो को मिला है। मारिया कोरिना मचाडो (Maria Corina Machado) वेनेजुएला से हैं। चलिए आपको बताते हैं नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) विजेता को मिलने वाले स्वीडिश क्रोना की कीमत भारतीय रुपये में कितनी होती है।

नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) के साथ विजेता को नकद राशि भी दी जाती है, जो स्वीडिश क्रोना में दी जाती है। इस साल 2025 में यह राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना रखी गई है। इसे अगर भारतीय रुपयों में बदलें तो यह लगभग 10.36 करोड़ रुपये होती हैं। इस रकम के अलावा विजेता को स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है।

नोबेल शांति पुरस्कार उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है, जिन्होंने विश्व में शांति कायम करने, संघर्ष कम करने और मानवाधिकारों की रक्षा में अहम भूमिका निभाई हो। इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस पुरस्कार के लिए नामांकित थे क्योंकि उन्हें यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय मामलों में मध्यस्थता करने के लिए संभावित माना जा रहा था। लेकिन जूरी ने इस बार पुरस्कार वेनेजुएला की मारिया कोरीना मचाडो को देने का फैसला किया। जिन्होंने लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लिए लगातार काम किया है।

Tag: #nextindiatimes #MariaCorinaMachado #NobelPeacePrize

RELATED ARTICLE

close button