26 C
Lucknow
Wednesday, April 8, 2026

बुमराह और वैभव सूर्यवंशी का IPL में कितनी बार हुआ है आमना-सामना? देखें आंकड़े

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कल राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का महामुकाबला हुआ। पूर्व IPL चैंपियन टीमों की टक्कर से ज्यादा यह मुकाबला जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की भिड़ंत के लिए चर्चा में रहा। एक तरफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रहे और उनके सामने यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गज भी घुटने टेक चुके हैं।

यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना कोहली के लिए है नामुमकिन!

वैभव और जसप्रीत के बीच बहुप्रतीक्षित पहली भिड़ंत हुई। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में धमाल मचा दिया। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की और छक्के के साथ खाता खोला। वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा। इस बॉलर को भी उन्होंने दो छक्के जड़ दिए। इन दोनों का पहली बार ही आमना-सामना हुआ था।

राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबले से पहले सूर्यवंशी और बुमराह की टक्कर की काफी उत्सुकता थी। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बुमराह को राजस्थान की पारी का दूसरा ओवर फेंकने का जिम्मा दिया। सूर्यवंशी स्ट्राइक पर थे और उन्होंने पहली ही गेंद को मिड ऑन के ऊपर से छह रन के लिए भेज दिया। यह गेंद मिडिल और लेग स्टंप के पास गिरी थी। सूर्यवंशी ने बिना झिझके बल्ला घुमाया और गेंद काफी दूर जाकर गिरी।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। वैभव ने अपने खेलने का तरीका नहीं बदला और आक्रमकता के साथ ही जसप्रीत बुमराह का सामना किया। बता दें कि Vaibhav Suryavanshi ने 2025 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था। पिछले सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच खेला था लेकिन इससे पहले उनकी बुमराह से टक्कर हो पाती, दीपक चाहर ने उन्हें ‘जीरो’ के स्कोर पर आउट कर दिया था।

Tag: #nextindiatimes #VaibhavSuryavanshi #JaspritBumrah

RELATED ARTICLE

close button