30 C
Lucknow
Saturday, May 10, 2025

हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन पहुंची मंदिर, ब्वॉयफ्रेंड संग नंदी से मांगी मन्नत

मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) और उनके बॉयफ्रेंड क्रिस मार्टिन (Chris Martin) कुछ दिन पहले ही मुंबई आए हैं। दोनों ने शुक्रवार को मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन किया और उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आई हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किए गए वीडियो में डकोटा जॉनसन और क्रिस को मंदिर के अंदर खड़े देखा गया।

यह भी पढ़ें-जेंडाया-टॉम हॉलैंड ने कर ली सगाई! इंगेजमेंट रिंग पर टिकी सबकी नजरें

डकोटा (Dakota Johnson) नंदी की मूर्ति की ओर गईं और उनके कानों में फुसफुसाया। ऐसा करते समय क्रिस (Chris Martin) उनकी ओर देख रहे थे। मुस्कुराते हुए वह क्रिस के पास आकर खड़ी हो गईं। डकोटा के बाद एक और शख्स आगे गया और उन्होंने भी ऐसा ही किया। इसके बाद क्रिस ने कुछ लोगों से बात की और थंब्स अप दिखाया। डकोटा क्रिस को कुछ कहते हुए भी नजर आईं।

मंदिर दर्शन के लिए डकोटा (Dakota Johnson) ने प्रिंटेड ब्लैक सूट पहना था और दुपट्टा अपने चारों ओर लपेटा हुआ था। क्रिस ने नीला कुर्ता और काली पैंट पहनी थी। डकोटा जॉनसन हॉलीवुड (Hollywood) की दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्हें फिफ्टी शेड्स फ्रेंचाइजी की फिल्मों से पॉपुलैरिटी मिली है। बोल्ड लुक के लिए मशहूर डकोटा ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंडिया आई हैं और उन्होंने यहां आते ही मंदिर के दर्शन किए।

क्रिस भी कोल्डप्ले का हिस्सा हैं, जो इस समय अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर’ पर निकले हैं। यहां क्रिस के साथ डकोटा (Dakota Johnson) भी हैं। गुरुवार शाम को क्रिस और डकोटा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। वे शहर में नई चीजों की तलाश कर रहे थे। बैंड ने इंस्टाग्राम पर क्रिस मार्टिन की मरीन ड्राइव पर एंजॉय करते हुए फोटो शेयर की। क्रिस और डकोटा 2017 से रिलेशनशिप में हैं।

Tag: #nextindiatimes #DakotaJohnson #ChrisMartin

RELATED ARTICLE

close button