31 C
Lucknow
Saturday, July 27, 2024

शौर्य दिवस पर हिन्दू संगठनों ने किया ये ऐलान, छावनी में बदला श्रीकृष्ण जन्मस्थान

Print Friendly, PDF & Email

मथुरा। छह दिसंबर को शौर्य दिवस (Shaurya Diwas) मना रहे हिंदू संगठनों (Hindu Mahasabha) द्वारा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीपदान और जलाभिषेक करने की घोषणा के बाद शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह के आसपास पुलिस ने नाकेबंदी कर ली है।

यह भी पढ़ें- संसद में गोमूत्र वाले बयान पर बवाल, भाजपा और कांग्रेस ने बोला हमला

श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले हर मार्ग पर वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हर आने जाने वाले की सघन तलाशी जा रही है। संगठनों के पदाधिकारियों की तलाश में पुलिस उनके घरों में दबिश दे रही है। छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अखिल भारत हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) ने जलाभिषेक और श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास ने दीपदान करने की घोषणा की थी। इसे लेकर पुलिस ने रात को ही जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टर में बांटा गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के आने की सूचना पर भूतेश्वर चौराहा पर पुलिस अलर्ट हो गई है। उधर, संगठनों के पदाधिकारियों की तलाश में उनके घरों में मंगलवार से दबिश दी जा रही है, लेकिन सभी भूमिगत हैं।

मंगलवार को प्रशासन ने जन्मस्थान जाने वाले सभी मार्गों पर वाहनों का आवागमन परिवर्तित कर दिया है। एसपी ट्रैफिक (SP Traffic) देवेश शर्मा ने बताया कि गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी की ओर आने वाले एनएच-19 से गुजरेंगे। मसानी चौराहा से डीग गेट चौकी, भूतेश्वर चौराहा से केजेएस की ओर, भरतपुर गेट से डीग गेट की ओर, अमरनाथ स्कूल कट से केजेएस की ओर आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित किए गए हैं।

Tag: #nextindiatimes #HinduMahasabha #ShauryaDiwas

 

RELATED ARTICLE