38.5 C
Lucknow
Sunday, May 18, 2025

चाय के साथ है सिगरेट पीने की आदत तो हो जाएं सावधान, हो जाएगा बड़ा नुकसान

हेल्थ डेस्क। आपने कई लोगों को सर्दी (winter) के मौसम में बड़े ही मजे के साथ सिगरेट (cigarettes) के साथ-साथ चाय (tea) की चुस्की लेते हुए देखा होगा। अगर आप भी ऐसे ही लोगों की फेहरिस्त में शुमार हैं, तो अब समय आ चुका है कि आप सावधान हो जाइए क्योंकि ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य (health) संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-इस मसाले में छिपा है सेहत का खजाना, सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने में है कारगर

यूं तो थोड़ा चाय (tea) पीने में कोई गुरेज नहीं है लेकिन जब आप चाय और सिगरेट (cigarettes) एक साथ पीने लग जाएं तो इससे आपको कब्ज सहित अन्य समस्याएं हो सकती हैं। चाय में कैफीन होता है, जो कि एक टॉनिक है। इसका पाचन तंत्र (Digestive System) पर मिश्रित प्रभाव पड़ सकता है। कैफीन आंतों में संकुचन को बढ़ाकर मल त्याग को आसान बना सकता है। वहीं ज्यादा ज्यादा चाय (tea) पीने से शरीर में पानी की कमी होती है। इससे मल सख्त हो जाता है और मल त्याग भी धीमा हो जाता है।

कैफीन (Caffeine) पेशाब के रास्ते में जलन पैदा करता है और शरीर से पानी को निकालने में मदद करता है। निर्जलीकरण सीधे मल की स्थिरता और मार्ग को प्रभावित करता है। इससे कब्ज हो सकता है। लैक्टोज असहिष्णु व्यक्ति पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कि सूजन या कब्ज से पीड़ित हो सकते हैं। उधर जठरांत्र (जीआई) पथ पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। सिगरेट (cigarettes) में मौजूद निकोटीन (Nicotine) की मात्रा तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करती और आंत्र की गतिविधि को भी तेज कर सकती है।

इसके साथ ही लगातार धूम्रपान (smoking) करने से आंत के माइक्रोबायोटा का संतुलन भी बिगड़ सकता है। इसके अलावा, निकोटिन (Nicotine) रक्त के प्रवाह को आंतों में कम करता है। इससे उनके कार्य करने की कुशलता कम होती है। अब सवाल यह है कि, इसका रोकथाम कैसे करें। तो सबसे पहले चाय का सेवन कम कर दें। रोजाना कम से 8 से 10 गिलास पानी पीएं। इससे आप कैफीन के प्रभावों को कम कर सकते हैं। धूम्रपान को आज ही छोड़ें। अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।

Tag: #nextindiatimes #tea #health #cigarettes

RELATED ARTICLE

close button