34 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

Haier ने लांच किया पहला AC; जो करेगा खुद की सफाई, सेकेंडों में फेंकेगा ठंडी हवा

टेक्नोलॉजी डेस्क। Haier ने भारत में AI-AtmoX तकनीक से लैस Desert Rose AC लॉन्‍च क‍िए हैं। कंपनी का दावा है क‍ि AC में दी गई AI ODU साइक्लोन क्लीन, भारत की पहली ऑटो क्लीन आउटडोर तकनीक है। इसमें आउटडोर फैन हर बार बंद होने के बाद 15 सेकंड के लिए उल्टा घूमता है, जिससे कंडेनसर कॉइल्स पर जमा धूल साफ हो जाती है और मैन्युअल सफाई की जरूरत खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें-ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन वाले खास ईयरबड्स हुए लॉन्च, देखें फीचर्स

इस एसी की शुरुआती कीमत 55 हजार रुपये है। दावा है कि AC में दी गई AI ODU साइक्लोन क्लीन, भारत की पहली ऑटो क्लीन आउटडोर तकनीक है। इसमें आउटडोर फैन हर बार बंद होने के बाद 15 सेकंड के लिए उल्टा घूमता है, जिससे कंडेनसर कॉइल्स पर जमा धूल साफ हो जाती है और मैन्युअल सफाई की जरूरत खत्म हो जाती है। नए एसी 10 मिनट में ठंडी हवा फेंकते हैं।

नए हायर एसी को गोल्ड स्ट्राइप के साथ HSA20DSD-GAI5NB-I मॉडल नंबर के लिए खरीदा जा सकता है। वहीं, नेबुला ब्लू स्ट्राइप के साथ इसका मॉडल नंबर HSA20DSD-NAI5NB-I है। हायर डेजर्ट रोज सुपर हैवी-ड्यूटी एयर कंडीशनर 55,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे और इन्हें भारत के प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनलों से खरीदा जा सकता है।

इसमें AI क्लाइमेट कंट्रोल 2.0 फीचर दिया गया है, जो यूजर की आदतों, कमरे के तापमान और बाहर की गर्मी का विश्लेषण करके पर्सनलाइज्‍ड कूलिंग प्रोफाइल बनाता है। इसमें AI प्री-कूलिंग फीचर है जिससे बिना किसी टाइमर या मैनुअल शेड्यूलिंग के, आपके घर पहुंचते ही तुरंत ठंडी हवा मिलती है। AI बिजली मॉनिटरिंग फीचर की मदद से लोग पता लगा सकते हैं कि औसतन कितनी बिजली खर्च होने की उम्‍मीद है। इससे बिजली ब‍िल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

Tag: #nextindiatimes #Haier #HaierDesertRoseAC

RELATED ARTICLE

close button