29.1 C
Lucknow
Thursday, May 1, 2025

इन तीन राशियों पर आज देवी लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, जरूर पढ़ें अपना राशिफल

मेष:मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव बना रहेगा। आपकी राशि से आज 12वें भाव में बना ग्रहण योग आपके बजट को प्रभावित कर सकता है इसलिए खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। वैसे आज आपको अचानक ही धन लाभ मिल सकता है। शाम को घर पर मित्र और मेहमानों के आने से चहल पहल का माहौल रहेगा। परिवार के लोग के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृषभ :वृषभ राशि के सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपका व्यस्तता में बीतेगा। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है लेकिन कोई अच्छी खबर भी आपको मिलेगी। सेहत के मामले में आपको ध्यान रखने की जरूरत है। खानपान पर आप संयम रखें क्योंकि पेट दर्द और वायु विकार जैसी समस्या आपको हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह कारगर साबित होगी। छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। लव लाइफ भी आपकी अच्छी रहने वाली है।

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको अपने व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। लेकिन आपको आज वाणी पर संयम रखना होगा और लोगों से कुछ भी कहने से पहले शब्दों का विचार कर लेना होगा नहीं तो लोग नाराज हो सकते हैं। अगर आप आज किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो सतर्कता और सावधानी का पूरा ध्यान रखें। आपकी किसी प्रिय और कीमती चीज के खोने या चोरी होने का डर है, इसलिए आज आपको सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। बच्चों से भी आपको खुशी मिलेगी।

कर्क :कर्क राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि आपको आज सूझबूझ के साथ चलना होगा। आज आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लगेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो आज उसमें आपकी उलझन बढ़ सकती है। फैसला कुछ समय के लिए टल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपके विरोधी और शत्रु आपके काम में विघ्न डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आपको उनसे सतर्क और सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों को आज इच्छानुसार परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।

सिंह : सिंह राशि से आज चंद्रमा तीसरे उपरांत चौथे भाव में संचार करते हुए बताते हैं कि यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरी कारोबार बदलाव के लिए प्रयासरत लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी। किसी से अगर आप पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, नहीं तो आपको इसमें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होता नजर आ रहा है। अगर आप आज कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो अचानक वाहन खराब हो जाने से खर्च भी बढ़ सकता है।

कन्या:कन्या राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आपके मन में कोई विचार आए तो तुरंत उस पर अमल करें। अगर विचारों और योजनाओं को किसी से बताएंगे तो संभव है कि लोग उसका लाभ उठा लेंगे और आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आज उसमें आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है, साझेदारों से आपको मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। आज आपका काम में काफी मन लगेगा और आप अपने परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं। आज आपका शाम का समय कुछ भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करने में व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग हर क्षेत्र में प्राप्त होगा।

तुला: तुला राशि के लिए आज सितार कहते हैं कि आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आपके मन में आनंद की अनुभूति होगी। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो आपका मामला सुलझ सकता है। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जातकों को आज विशेष लाभ मिलेगा। संतान की सफलता की खबर से मन प्रसन्न होगा। परिवार में आज कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ खुशी मनाते नजर आएंगे। 

वृश्चिक : आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सुखद होगा। आज आपको कुछ पुराने विवादों से राहत मिलेगी। नौकरी में अगर आपका अपने किसी सहकर्मी से कोई विवाद चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा और आपके बीच तालमेल बढेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रोत्साहन मिल सकता है। लेकिन आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने व्यवसाय में गुप्त शत्रु और ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। नौकरी में आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए प्लानिंग के साथ काम पर ध्यान दें। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी को धन उधार न दें नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। आज आपको ससुराल पक्ष से लाभ और सम्मान मिलेगा।

मकर :मकर राशि के सितारे कहते हैं कि आज आज आपको एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। लेकिन आपको किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता भी हो सकती है। आज आप अपने किसी विरोधी की वजह से मानसिक परेशानी का सामना कर सकते हैं। आप शाम का समय अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

कुंभ :आज कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। दिन आपका खर्चीला रह सकता है साथ ही कुछ ऐसे भी खर्च हो सकते हैं जिसके लिए आप तैयार नहीं होंगे। किसी बड़े लेनदेन में जुबानी किसी पर भरोसा न करें। वैसे आपके सितारे कहते हैं कि आज काफी समय से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। घर में किसी मेहमान या मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आज आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

मीन:आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको आज मेहनत के अनुसार पूरे दिन लाभ भी मिलता रहेगा। आप आज अपने शौक और जरूरत पर धन खर्च करेंगे। बच्चों के साथ आपका मनोरंजक पल बीतेगा। वैसे आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। छोटी मोटी समस्या जानकर सेहत की अनदेखी करेंगे तो परेशानी बढ़ सकती है। आज का दिन वैवाहिक जीवन के मामले में आनंददायक रहेगा। आपको आज उपहार की भी प्राप्ति हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button