38.8 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

रोज Lipstick लगाने वाली लड़कियां हो जाएं सावधान, सेहत को होगा ये नुकसान

हेल्थ डेस्क। अगर आप भी बिना लिपिस्टक (lipstick) लगाए घर से बाहर नहीं निकलते तो ये खबर आपके लिए है। महिलाएं (Women) रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से उन्हें कई गंभीर बीमारी (diseases) हो सकती है। लिपस्टिक में कई केमिकल्स (chemicals) पाए जाते हैं जो कि लिपस्टिक को आपके होठों के लिए नुकसानदायक बना देता है। इसलिए रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें-जानें कब-कब हटाने चाहिए प्यूबिक हेयर, क्या होता है सही तरीका?

लिपस्टिक (lipstick) लगाना आज हर महिला की मेकअप रूटीन का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑफिस जाना हो, कोई पार्टी अटेंड करनी हो या सिर्फ अपने लुक को निखारना हो- लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोज लिपस्टिक लगाने की आदत धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है?

-ज्यादातर लिपस्टिक (lipstick) में लेड (Lead) नामक हानिकारक धातु होती है, जो धीरे-धीरे शरीर में जमा होकर हॉर्मोनल इंबैलेंस, प्रजनन संबंधी समस्याएं और दिमागी विकास में बाधा डाल सकती है। बार-बार लिपस्टिक लगाने से यह केमिकल शरीर में जाने लगता है, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

-लिपस्टिक में मौजूद केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होंठों की नमी छीन सकते हैं, जिससे होंठ धीरे-धीरे रूखे, फटे और काले पड़ने लगते हैं। अगर आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं, तो समय के साथ आपके होंठ नेचुरल गुलाबीपन खो सकते हैं।

-लिपस्टिक (lipstick) में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जैसे पैराबेन्स, कैडमियम और क्रोमियम, जो शरीर में धीमा जहर घोल सकते हैं। ये तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देने की क्षमता रखते हैं। लगातार लिपस्टिक के संपर्क में आने से ये टॉक्सिन्स शरीर में जमा हो सकते हैं।

-कुछ लोगों को लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स से एलर्जी, खुजली और होंठों पर जलन की समस्या हो सकती है। खासतौर पर अगर आप सस्ती या लोकल लिपस्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह स्किन इन्फेक्शन का कारण भी बन सकती है।

कैसे करें बचाव?

ऑर्गेनिक और हर्बल लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर लिप बाम या कोकोनट ऑयल लगाएं। सोने से पहले लिपस्टिक पूरी तरह साफ करें ताकि केमिकल्स होंठों पर न रहें। रोज लिपस्टिक लगाने से बचें और कभी-कभी नेचुरल लुक अपनाएं।

Tag: #nextindiatimes #lipstick #health

RELATED ARTICLE

close button