33.7 C
Lucknow
Wednesday, August 27, 2025

गणेश जी की प्रिय दूर्वा सेहत के लिए भी है गुणों की खान, जानें इसके फायदे

डेस्क। इस साल Ganesh Chaturthi 27 अगस्त, 2025 को मनाई जा रही है। भगवान गणेश (Ganesh Ji) को मोदक और लड्डू के साथ-साथ दूर्वा भी बेहद प्रिय है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बप्पा (Ganesh Ji) को दूर्वा क्यों चढ़ाई जाती है और इसके पीछे क्या कहानी है?

यह भी पढ़ें-आंखों के लिए भी खतरा बन सकता है हाई ब्लड प्रेशर, जा सकती है रोशनी

एक बार गणेश जी (Ganesh Ji) ने अनलासुर नामक राक्षस को निगल लिया था, जिससे उनके पेट में जलन होने लगी थी। कई उपायों को करने के बाद भी जब उनके पेट की जलन शांत नहीं हुई, तो ऋषि कश्यप ने गणेश जी को दूर्वा खाने को दी। दूर्वा खाने से गणेश जी के पेट की जलन शांत हो गई। इसी वजह से गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने की परंपरा है।

जैसा कि पौराणिक कथा में बताया गया है, दूर्वा शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करती है। यह गर्मियों में होने वाली समस्याओं जैसे नकसीर और पेट की जलन को शांत करती है। दूर्वा में कई औषधीय गुण भी होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्या है, तो दूर्वा का रस बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह पेट की जलन, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। दूर्वा का लेप लगाने से खुजली, रैशेज और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याएं दूर होती हैं। यह त्वचा को ठंडक और पोषण देता है। दूर्वा का रस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक अच्छा घरेलू उपचार है।

Tag: #nextindiatimes #Ganeshji #health

RELATED ARTICLE

close button