36 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

रामायण की शूटिंग के लिए 9-9 घंटे भूखे रहते थे हनुमान, लंबी पूंछ के लिए थी खास व्यवस्था

एंटरटेनमेंट डेस्क। रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर दारा सिंह अमर हो गए थे। उन्होंने अपने किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया था कि घर-घर में वह हनुमान के रोल में पहचाने जाने लगे। दारा सिंह के लिए Ramayan सीरियल किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं था, लेकिन शो की शूटिंग करना उनके लिए आसान नहीं था। दारा सिंह का डेडिकेशन ही था जो वह 9-9 घंटे तक भूखे रहा करते थे।

यह भी पढ़ें-रामानंद सागर को धमकाने के लिए लाठी लाए थे लव-कुश, सांप से डराकर करवाए गए सीन

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया था कि रामायण के सेट का किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि दारा सिंह का हनुमान लुक कोई प्रोस्थेटिक्स नहीं था। यह मेकअप का कमाल था।इस लुक के लिए दारा को तीन-चार घंटे मेकअप करवाना पड़ता था। उस जमाने में प्रोस्थेटिक्स नहीं होते थे और हमें उनके लुक को हनुमानजी जैसा बनाना होता था।

दारा सिंह के लिए सेट पर एक स्पेशल स्टूल भी बनवाया गया था और इसकी वजह उनकी पूंछ थी। दरअसल, पूंछ के साथ नॉर्मल कु्र्सी पर बैठना मुश्किल हो गया था।इस बारे में प्रेम सागर ने बताया था, “फिर उनकी पूंछ की बात आती है। अगर उन्होंने पूंछ लगा रखी है, तो वह बैठेंगे कहां? उनके लिए एक खास स्टूल बनवाया गया था, जिसमें एक कट लगा होता था, ताकि वे पूंछ लगाए हुए भी आराम से बैठ सकें।”

प्रेम सागर ने आगे बताया था, “एक बार जब उनके चेहरे पर सांचा (mold) लग जाता था, तो वे खाना कैसे खाते? और मेकअप शूटिंग शुरू होने से तीन घंटे पहले ही कर दिया जाता था। तो इस तरह लगभग आठ से नौ घंटे तक वे कुछ भी खा-पी नहीं पाते थे। यही तो था उनका समर्पण।”

Tag: #nextindiatimes #Ramayan #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button