लाइफस्टाइल डेस्क। Smoking छोड़ना सिर्फ आपके फेफड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हालांकि शुरुआत में सिगरेट की लत छोड़ना काफी मुश्किल या नामुमकिन लग सकता है लेकिन सही दिशा और मजबूत इरादे से स्मोकिंग को पूरी तरह छोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें-चाय के साथ है सिगरेट पीने की आदत तो हो जाएं सावधान, हो जाएगा बड़ा नुकसान
छोड़ने की प्रक्रिया की शुरुआत एक ठोस फैसले से होती है कि आप इस तारीख से सिगरेट पीना छोड़ देंगे। इसलिए सबसे पहले एक क्विट डेट सेट करें। अपने परिवार और दोस्तों को अपने इस फैसले के बारे में जरूर बताएं, ताकि वे आपको मेंटल सपोर्ट दे सकें। साथ ही, अपने घर और वर्कप्लेस से सिगरेट, लाइटर और एशट्रे जैसी चीजों को हटा दें, क्योंकि इन्हें देखकर दोबारा स्मोक करने की इच्छा जाग सकती है।
निकोटीन की लत के कारण सिगरेट पीने की तेज इच्छा होना स्वाभाविक है। जब भी सिगरेट पीने का मन करे, तो गहरी सांस लें, पानी पिएं, शुगर-फ्री गम चबाएं या थोड़ी देर टहलने निकल जाएं। ये छोटी-छोटी चीजें उस वक्त आपका ध्यान भटकाने में बहुत मददगार साबित होती हैं।

स्मोकिंग छोड़ने के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, जिन्हें विड्रॉव्ल सिम्टम कहते हैं, को मैनेज करने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज और पूरी नींद बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज और अच्छी नींद न केवल आपके मूड को बेहतर बनाती है, बल्कि सिगरेट छोड़ने की प्रक्रिया को भी आसान बनाती है।
डॉक्टरी नजरिए से देखें तो कई लोगों के लिए निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी जैसे कि पैच, गम या लोजेंज काफी फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को निकोटीन की कमी महसूस नहीं होने देते। कुछ मामलों में, डॉक्टर तलब को कंट्रोल करने के लिए दवाएं भी लिख सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Lifestyle #Smoking




