16 C
Lucknow
Tuesday, January 27, 2026

14 की उम्र में पहली मोहब्बत, फिर ऐसे शुरू हुई निक-प्रियंका की लवस्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क। हॉलीवुड सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर Nick Jonas आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमेरिका के टेक्सास के डलास में जन्मे निक का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन से ही संगीत में उनकी गहरी दिलचस्पी रही।

यह भी पढ़ें-इन हसीनाओं को डेट कर चुके हैं Nick Jonas, लिस्ट में भाई की गर्लफ्रेंड का भी नाम

महज छह साल की उम्र में उन्होंने गाना गाकर सबको हैरान कर दिया था और तभी से तय हो गया कि वो अपना करियर म्यूजिक इंडस्ट्री में ही बनाएंगे। निक न सिर्फ अपनी गायकी और म्यूजिकल बैंड के लिए मशहूर हैं बल्कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति होने की वजह से भारत में भी उनका जबरदस्त क्रेज है। निक का पूरा नाम निकोलस जेरी जोनस है।

उनके पिता चर्च में गायक थे और मां भी सिंगिंग करती थीं। ऐसे माहौल में निक का संगीत की ओर झुकाव होना स्वाभाविक था। एक बार उनकी मां हेयर सैलून गईं और वहां छोटे से निक ने अचानक गाना गाना शुरू किया। वहां मौजूद सभी लोग उनकी आवाज सुनकर दंग रह गए।

महज 14 साल की उम्र में उनका पहला प्यार डिज्नी स्टार माइली साइरस बनीं। निक ने खुद खुलासा किया था कि माइली पहली लड़की थीं जिन्हें उन्होंने किस किया था। उनका रिश्ता करीब डेढ़ साल तक चला। इसके बाद उनका नाम सेलेना गोमेज से भी जुड़ा। निक की जिंदगी का सबसे अहम पड़ाव 2016 में आया जब उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई। उनके भाई केविन ने प्रियंका का शो क्वांटिको देखा और निक को उनसे बात करने की सलाह दी। इसके बाद निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज किया। शुरुआत में प्रियंका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया लेकिन धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और दोनों की नजदीकियां बढ़ीं।

Tag: #nextindiatimes #NickJonas #PriyankaChopra

RELATED ARTICLE

close button