डेस्क। हाल ही में RBI ने स्पष्ट किया है कि 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह वैध मुद्रा हैं और देश भर में कानूनी रूप से मान्य हैं। RBI के अनुसार अब तक 14 अलग-अलग डिज़ाइन में 10 रुपये के सिक्के (coin) जारी किए जा चुके हैं, जो सभी मान्य हैं। किसी भी व्यक्ति, दुकानदार (shopkeeper) या संस्था को इन्हें स्वीकार करने से मना करने का अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें-इन आसान तरीकों से करें असली और नकली जीरे की पहचान
अक्सर कुछ तरह के डिजाइन वाले सिक्कों (coin) को दुकानदार या ग्राहक लेने से मना कर देते हैं। अगर आपको भी इसे लेकर कन्फ्यूजन है तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं। 10 रुपये का सिक्का बाइ-मेटैलिक है, जिसका मतलब हुआ कि ये दो अलग-अलग धातु मिलाकर बनाया जाता है। नकली सिक्के (fake coin) का वजन बहुत हल्का या भारी हो सकता है। वहीं अगर आप असली सिक्के को किसी चीज पर जोर से मारते हैं, तो आपको आवाज सुनाई देगी।

वहीं अगर नकली सिक्के (coin) को किसी चीज पर मारा जाता है, तो इससे खोखली सी आवाज सुनाई देगी। वहीं निकली सिक्के के रंग और आकार से भी आप इसका पता लगा सकते हैं। लेकिन हम डिजाइन को लेकर हमेशा मार खा जाते हैं। असली सिक्के (coin) की पहचान के लिए आपको रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के टोल फ्री नंबर 14440 पर कॉल करना होगा। आपके द्वारा कॉल लगाते ही वे कट जाएगा। जिसके बाद आपको आईवीआर से तुरंत एक कॉल आएगा। इस कॉल के माध्यम से आपको असली सिक्के के बारे में बताया जाएगा।
आपको बता दें मौजूदा समय में सबसे बड़ी करेंसी 500 रुपये की है। इसके अलावा 10,20,50,100 के नोट भी अवेलेबल है। पहले सरकार द्वारा 1000 और 2000 के नोट जारी किए गए थे। जिसे अब बंद कर दिया गया है क्योंकि ज्यादा बड़ी करेंसी के जरिए धोखाधड़ी या भष्ट्राचार होने का खतरा ज्यादा बढ़ता है।
Tag: #nextindiatimes #coin #RBI