34.1 C
Lucknow
Friday, July 11, 2025

ज्यादा देर बैठने से सुन्न हो जाते हैं पैर, तुरंत करें ये 4 काम

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है कि जब आप एक ही जगह पर ज्‍यादा देर तक बैठते हैं तो आपके पैर (Feet) सुन्न हो जाते हैं? ऐसा महसूस होता है, जैसे पैरों में झुनझुनी हो रही हो या फिर पैर एकदम बेजान हो गए हों? यह एक बहुत ही आम समस्या है और इसका मुख्य कारण यह है कि ज्‍यादा देर तक एक ही पोजिशन में बैठने से पैरों (Feet) तक ब्लड फ्लो (blood flow) सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है।

यह भी पढ़ें-खाली पेट नीम के 4 पत्ते चबाने से होते हैं कमाल के फायदे

शरीर के किसी भी हिस्से के सुन्न होने का मुख्य कारण शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत होना है। अगर आपको बार-बार या लंबे समय तक हाथ या पैर (Feet) सुन्न होने का अनुभव होता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। यह किसी बड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है। बहुत अधिक समस्या नहीं होने पर कुछ घरेलू उपायों (home remedies) से इसे दूर कर सकती हैं।

-दालचीनी एक गर्म मसाला है, जो ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) की बाधा को हटाकर मदद करता है। एंटी इन्फ्लामेट्री गुणों वाला शहद भी ब्लड फ्लो को सुचारू करने में मदद करता है।

-एक चम्मच सोंठ और 5 लहसुन की कलियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सुन्न अंगों पर लेप की तरह लगाएं। 50 ग्राम नारियल तेल में 2 ग्राम जायफल पाउडर मिलाएं। इसे सुन्न अंग पर लगाएं। 1 चम्मच सरसों के तेल में तुलसी के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस मिश्रण से सुन्न अंगों पर मालिश करें। गुनगुने देशी घी से सुन्न अंग पर मालिश करने से धीरे-धीरे (Feet) सुन्नता कम हो जाती है।

-यदि शरीर का कोई अंग बार-बार सुन्न हो जाता है, तो इसके पीछे विटामिन बी और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है। इन दोनों पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करें। किसी आहार विशेषज्ञ से सलाह लेकर इन दो जरूरी तत्वों के सप्लीमेंट भी ले सकती हैं।

-अक्सर सोते हुए या लगातार बैठने पर यह समस्या परेशान करती है, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। इससे शरीर में रक्त संचार ठीक रहेगा। इसके अलावा हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट एरोबिक एक्सरसाइज करें। इसमें तेज गति से वाकिंग, स्वीमिंग और साइकिलिंग भी शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #Feet #health #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button