35 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है आई ड्रॉप, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क। हमारी आंखों में जब भी कोई दिक्कत होती है- जैसे एलर्जी, इन्फेक्शन, ड्राई आई या ग्लूकोमा, तो इलाज के लिए सबसे पहले आई ड्रॉप्स का ही सहारा लिया जाता है। वैसे तो ये दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित मानी जाती हैं, लेकिन कुछ मामलों में इनके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

जब आप आंखों में दवा डालते हैं, तो कुछ सेकंड के लिए हल्की जलन, चुभन या धुंधलापन महसूस होना एकदम आम बात है। इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर यह जलन लंबे समय तक बनी रहे या हर बार Eye drops डालने पर तेज दर्द महसूस हो, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। आंखों का बहुत ज्यादा लाल हो जाना, सूजन आना, लगातार पानी बहना या पलकों पर खुजली होना- ये सब दवा से होने वाली एलर्जी या सेंसिटिविटी के साफ संकेत हो सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि कुछ आई ड्रॉप्स का ज्यादा इस्तेमाल आपकी परेशानी बढ़ा सकता है? जी हां, जिन आई ड्रॉप्स में प्रिजर्वेटिव्स (दवा को लंबे समय तक खराब होने से बचाने वाले तत्व) होते हैं, उनका बहुत लंबे समय तक इस्तेमाल करने से आंखों का सूखापन और ज्यादा बढ़ सकता है। ध्यान रखें कि ड्रॉपर का सिरा आपकी आंख, पलकों या त्वचा को बिल्कुल न छुए।

अगर स्टेरॉयड वाली आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की निगरानी के किया जाए, तो इससे आंखों का दबाव बढ़ सकता है, जिससे ग्लूकोमा जैसी गंभीर बीमारी का खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए, ऐसी दवाएं हमेशा डॉक्टर की सलाह से और तय समय के लिए ही इस्तेमाल करनी चाहिए। किसी भी असामान्य लक्षण को कभी भी नजरअंदाज न करें और समय रहते अपने आई स्पेशलिस्ट से सलाह लें।

Tag: #nextindiatimes #Eyedrops #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button