एटा। Etah में सनसनीखेज चार हत्याकांड का एटा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि इन हत्याओं को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि परिवार का ही सदस्य कमल सिंह ने ही इस नरसंहार को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी बेटे कमल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज कर कानूनी कार्यवाही कर रही है।
यह भी पढ़ें-एटा में जमीनी विवाद में चली गोलियां, एक की हालत गंभीर
ये पूरा मामला थाना कोतवाली नगर के नगला प्रेमी का है जहां 19 जनवरी 2026 की रात करीब 2:35 बजे सूचना मिली कि नाला प्रेमी इलाके में एक घर में कई लोगों की हत्या कर दी गई है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर के भीतर गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी रत्ना देवी (40) और पुत्री काजू ज्योति (23) के शव मिले, जबकि श्यामा देवी (65) गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गईं, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से भौतिक, रासायनिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में घटनाक्रम स्पष्ट हुआ, जिसमें आरोपी कमल सिंह की संदिग्ध गतिविधियां कैद मिलीं। फुटेज में घर के अंदर-बाहर आने-जाने का पूरा टाइमलाइन सामने आया, जिससे किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता से इनकार हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की बेटी के प्रेम संबंधों और शादी को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पैसों के लेनदेन और पारिवारिक तनाव के चलते आरोपी ने आपा खो दिया और एक के बाद एक चारों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)
Tag: #nextindiatimes #Etah #Crime




