एटा। Etah जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ से शव लटके देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर कर जांच पड़ताल में जुट गयी।
यह भी पढ़ें-एटा: उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी, युवक पर कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
थाना मलावन क्षेत्र के पुरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर एक ही साड़ी के सहारे पेड़ से लटककर आत्महत्या की। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

बताया जा रहा है कि महिला रोशनी चार बच्चों की मां थी, जबकि युवक रमन की करीब छह माह पहले ही शादी हुई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विरोध करने पर कई बार पंचायतें हो चुकी थी फिर भी प्रेमी युगल नहीं माने थे।
प्रेमी रमन कुमार और प्रेमिका रोशनी के घर वाले दोनों के प्रेम संबंध में बाधा बन रहे थे। जिंदा तो एक दूसरे के ना हो पाए लेकिन कसमें खाकर प्रेमी ने प्रेमिका की सिंदूर से मांग भरकर चूमा दोनों ने मौत का फंदा लगा लिया। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की साजिश या दबाव की बात सामने आती है तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानकर जांच कर रही है।
(रिपोर्ट- हर्षित कुमार, एटा)
Tag: #nextinidiatimes #Etah #police




