38 C
Lucknow
Monday, June 24, 2024

भीषण गर्मी की चपेट में पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में पारा 47 पार

Print Friendly, PDF & Email

नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत इन दिन प्रचंड गर्मी की चमेट में है। भारत के आधिकांश राज्यों में जबरदस्त गर्मी (heat) पड़ रही है। सबसे ख़राब स्थिति उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) में है। जहां आसमान से झुलसाने वाली आग बरस रही है। सुबह 9 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं दिल्ली-यूपी में पारा (temperature) 47 डिग्री के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-भीषण गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, हीटवेव को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को गर्मी (heat) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान (temperature) 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो शुक्रवार को देश के किसी भी हिस्से में सबसे ज्यादा था। इसी के साथ ही पिछले 14 साल का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं हरियाणा (Haryana) के सिरसा में शुक्रवार को तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि उत्तर प्रदेश का आगरा शुक्रवार को सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान (temperature) 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में लू (heat wave) का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में 8 , पंजाब में दो, राजस्थान के 19, हरियाणा के 18 जगहों पर पारा (temperature) 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। भीषण गर्मी (heat) के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में अत्यधिक भीषण गर्मी (heat) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान,उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में भीषण गर्मी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि गर्मी (summer) के मौसम में नवजात बच्चों, बुजुर्गों, लंबे समय से बीमार लोगों और कमजोर व्यक्तियों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत (North-West India) के मैदानी इलाकों के अलावा पूर्वी और मध्य भारत (Central India) में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, 23 मई तक दक्षिण भारत के ज्यादातर इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #heat #temperature #india

RELATED ARTICLE