हेल्थ डेस्क। गुलाब की पंखुड़ियां खाने की बात सुन कर आपको भले ही अजीब लग रहा हो लेकिन ये सेहत के लिए सच में फायदेमंद है। जी हां, गुलाब की पखुड़ियों (Rose petals benefits) में पॉलीफेनोल्स और कुछ एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आपके शरीर को कोशिका क्षति से बचाने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें-खाली पेट नीम के 4 पत्ते चबाने से होते हैं कमाल के फायदे
गुलाब की पंखुड़ियों में एंग्जायटी कम करने वाले गुण होते हैं। इसमें स्ट्रेस को कम करने वाले गुण होते हैं। ये आपका मूड सही करता है और स्ट्रेस में कमी लाता है। इसलिए, ज्यादातर लोग रात में गुलकंद का सेवन करने को कहते हैं जो कि गुलाब की पंखड़ियों से बना होता है और स्ट्रेस लेवल को कम करता है।
यूटीआई में गुलाब की पंखड़ियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसे पानी में भिगोकर खाया जाता है। दरअसल, ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि यूटीआई इंफेक्शन के खतरे को कम करता है। इसके अलावा ये वजाइल पीएच को बैलेंस करने में भी कारगर है।

गुलाब की पंखड़ियां एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। ये एक्ने को कम करने में मददगार हैं। साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को सही करते हैं और स्किन में अंदर से ताजगी लाने में मदद करते हैं।
पीरियड्स की समस्या जैसे क्रैंप्स और हार्मोन असंतुलन में भी गुलाब की पंखड़ियां का सेवन काफी फायदेमंद है। ये हार्मोनल बैलेंस में मदद करते हैं और पीरियड्स के क्रैंप्स को कम करते हैं।
गुलाब की पंखड़ियों को आप चबा-चबा कर खा सकते हैं। साथ ही आप इसे सलाद में डाल कर या फिर स्मूदी में डाल कर भी खा सकते हैं। आप इसका जूस बना कर या फिर इसकी चाय भी पी सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Rosepetalsbenefits #Health #Lifestyle




