हेल्थ डेस्क। ऐसे कई फूड कॉम्बिनेशन हैं, जो हमारी सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में चने और गुड़ (jaggery) का नाम भी शामिल है। रोज सुबह चने और गुड़ खाने से सेहत को एक नहीं, बल्कि कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानें चने के साथ गुड़ खाने से स्वास्थ्य में कैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
सुबह का नाश्ता दिनभर की एनर्जी का आधार होता है। चना प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का अच्छा सोर्स है, जबकि गुड़ आयरन और नेचुरल शुगर से भरपूर होता है। दोनों का एक साथ खाने से शरीर को इंस्टेंट और लंबे समय तक बनी रहने वाली एनर्जी मिलती है। यह कॉम्बिनेशन शरीर में खून की कमी नहीं होने देता और दिनभर सुस्ती और थकान महसूस नहीं होती।
चने में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। यह कब्ज की समस्या को दूर कर आंतों की सफाई करता है। गुड़ भी डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में सहायक होता है। सुबह इसे खाने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है।

चना प्रोटीन और विटामिन्स का भंडार है, जो बालों के विकास और त्वचा की चमक के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके एंटी-ऑक्सीडेंट गुण उम्र बढ़ने के लक्षण, जैसे- झुर्रियों, को रोकने में मदद करते हैं। गुड़ शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालकर खून साफ करता है, जिसका सीधा असर त्वचा की सुंदरता पर दिखता है।
गुड़ आयरन का एक बेहतरीन नेचुरल सोर्स है। चना भी फोलेट और आयरन से भरपूर होता है। दोनों मिलकर शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं, जिससे एनीमिया का खतरा कम होता है। यह खासतौर से महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत लाभदायक है।
Tag: #nextindiatimes #jaggery #Health




