लाइफस्टाइल डेस्क। लहसुन (Garlic); जिसे सदियों से इसे सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट कच्चे लहसुन की 1 से 2 कली चबा लेते हैं तो यह आपके शरीर को 5 बड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-चना छोड़िये अंकुरित प्याज खाइये, फायदे जान झट से कर लेंगे डाइट में शामिल
आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हाई ब्लड प्रेशर एक आम समस्या बन गई है। लहसुन में एलिसिन नाम का एक खास कंपाउंड होता है। यह कंपाउंड हमारी रक्त वाहिकाओं को आराम पहुंचाता है और उन्हें चौड़ा करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और धीरे-धीरे आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होने लगता है। उच्च रक्तचाप वाले मरीजों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय की तरह काम कर सकता है।

लहसुन को एक सुपरफूड माना जाता है जो आपकी इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को सर्दी-जुकाम, वायरल और मौसमी इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति देते हैं। खाली पेट लहसुन खाने से आपकी इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाती हैं, जिससे आप बीमार कम पड़ते हैं और अंदर से मजबूत महसूस करते हैं।
अगर आपका पेट सही नहीं है, तो समझो आधी सेहत खराब है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। यह पाचन क्रिया को तेज करता है, कब्ज और एसिडिटी से राहत दिलाता है। रोज सुबह इसका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया भी बेहतर होती है। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 1 से 2 कलियों को अच्छी तरह चबाकर खाएं और ऊपर से एक गिलास पानी पी लें।
Tag: #nextindiatimes #Garlic #Lifestyle




