31 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

रोज सुबह गुनगुना पानी पीने से शरीर को मिलते हैं बेमिसाल फायदे, कई मर्जों का इलाज है ये

लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी (Water) से करते हैं। सुबह-सुबह गर्म पानी पीना आपके शरीर के अंगों, खासकर पाचन तंत्र को नींद से जगाने का काम करता है। यह आपकी आंतों को साफ करने में मदद करता है, जिससे कब्ज की शिकायत दूर होती है। जो लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, उनका शरीर का मेटाबॉलिज्म पूरे दिन सही तरीके से काम करता है।

यह भी पढ़ें-‘रेड लाइट थेरेपी’ है बेहद कमाल; नसों के दर्द और बाल झड़ने तक का हो जाता है इलाज

रात भर सोने के कारण हमारे शरीर में पानी की हल्की-सी कमी हो जाती है। सुबह उठकर गर्म पानी पीने से न सिर्फ यह कमी पूरी होती है, बल्कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है और शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। कुछ लोगों का तो यह भी अनुभव है कि गुनगुना पानी पीने से उनका तनाव और बेचैनी कम होती है, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलती है।

अगर आप अपनी डाइट को लेकर फिक्रमंद हैं, तो यह आदत आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। इसे पीने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बेवजह की भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, गर्म पानी शरीर की गंदगी को पसीने और यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आपकी किडनी बेहतर तरीके से अपना काम कर पाती है।

बीमारी और दर्द में भी इसके कई फायदे हैं। सर्दी, जुकाम या साइनस होने पर गर्म पानी जमे हुए कफ को पिघला देता है और सांस लेने में होने वाली तकलीफ को दूर करता है। यह मांसपेशियों की जकड़न और महिलाओं में पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी काफी हद तक आराम दिलाता है।

Tag: #nextindiatimes #Water #Lifestyle

RELATED ARTICLE

close button