24 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

गरमा-गरम चाय-कॉफी पीने से शरीर का ये हिस्सा हो सकता है डैमेज, पढ़ें नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क। क्या आपके दिन की शुरुआत भी कप से निकलती हुई ‘गरमा-गरम’ भाप वाली चाय (tea) या कॉफी के साथ होती है? अगर हां, तो जरा ठहरिए, क्योंकि जिसे आप सुकून का पल समझते हैं, वह असल में आपकी सेहत के लिए एक बड़ी मुसीबत बन सकता है।

यह भी पढ़ें-हार्ट अटैक से 48 घंटे पहले दिखने लगते है ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

बता दें कि जब हम बहुत ज्यादा गर्म खाना खाते हैं या खौलती हुई चाय पीते हैं, तो इससे हमारा फूड पाइप डैमेज होता है। अगर यह लगातार होता रहे, तो इससे ‘इसोफेजस स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा’ नामक बीमारी हो सकती है, जो एक टाइप का कैंसर है। न्यूट्रिशनिस्ट की मानें, तो ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (IARC) ने इसे स्पष्ट रूप से ग्रुप 2A कार्सिनोजेनिक की श्रेणी में रखा है। इसका मतलब है कि बहुत ज्यादा गरम चीजों का सेवन कैंसर पैदा करने वाले कारणों में शामिल है।

रिसर्च में पाया गया है कि अत्यधिक गर्म पेय पदार्थ, जैसे कि खौलती चाय या कॉफी, अगर लंबे समय तक रोजाना पी जाए तो यह फूड पाइप की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। ये कोशिकाएं बार-बार गर्मी के संपर्क में आने से धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त होती जाती हैं और यही नुकसान आगे चलकर कैंसर का रूप ले सकता है। जब तक सही पहचान होती है तब तक यह बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है।

यह बीमारी रातों-रात नहीं होती। ऐसा नहीं है कि आज आपने गरम चाय पी और कल आपको कैंसर हो जाएगा, लेकिन अगर आप अपनी इस आदत को नहीं बदलते हैं और लगातार बहुत गरम चीजों का सेवन करते रहते हैं, तो भविष्य में इसके होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए अपनी चाय को थोड़ा ठंडा होने दें और तभी उसका मजा लें।

Tag: #nextindiatimes #tea #Lifestyle #Coffee

RELATED ARTICLE

close button