हेल्थ डेस्क। अगर आप भी गर्मागर्म चाय या काफी (coffee) के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए है। विज्ञानियों की मानें तो अतिरिक्त गर्म पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन भोजन नली के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकता है। हाल ही में सिडनी विश्वविद्यालय की ओर से देश के लगभग आधे मिलियन वयस्कों पर किए गए एक अध्ययन ने पुष्टि की कि बहुत गर्म पेय (चाय और काफी) का अधिक मात्रा में सेवन का सीधा संबंध भोजन नली के कैंसर से जुड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें-चाय के शौकीन सावधान! सेहत पर भारी पड़ सकता है Tea Bag का इस्तेमाल
अध्ययन में पाया गया कि जो व्यक्ति दिन में आठ या इससे ज्यादा कप बहुत गर्म चाय या coffee पीते थे, उनमें इस कैंसर की संभावना लगभग छह गुना अधिक थी, उनकी तुलना में जो अधिक गर्म पेय नहीं पीते थे। रिसर्च के अनुसार 65 डिग्री सेल्सियस की coffee का एक बहुत बड़ा सिप (20 मिलीलीटर) ओसोफैगस के अंदर तापमान को 12 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा देता है।

समय के साथ, बड़े सिप लगातार गर्मी के नुकसान का कारण बन सकते हैं जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं इसी तापमान पर कभी-कभी एक छोटा सिप लेना किसी दीर्घकालिक समस्या का कारण नहीं बनेगा लेकिन लगातार बहुत अधिक गर्म पेय पीने से ओसोफैगस कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। इसके अलावा शोधकर्ताओं ने पेय पदार्थ को सही तरीके से लेने पर बात भी की।
बहुत गर्म पेय पीने से ओसोफैगस की परत में कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है और ऐसा माना जाता है कि यह कैंसर के विकास की ओर ले जा सकता है। शोधकर्ताओं ने लगभग 90 साल पहले इस संबंध का प्रस्ताव रखा था। बता दें, इससे पहले भी 2016 में एक पशु अध्ययन में चूहों पर अध्ययन किया गया।
Tag: #nextindiatimes #coffee #tea