24.5 C
Lucknow
Monday, June 30, 2025

मानसून में रोजाना प‍िएं ये खास तरह के फ्रूट जूस, मजबूत होगा इम्यून सिस्टम

हेल्थ डेस्क। मानसून (monsoon) में कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इन दिनों कई तरह के वायरस और इन्फेक्शन शरीर को अपनी चपेट में लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इम्युनिटी (immunity) का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अगर शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता कमजोर हुई तो आप आसानी से क‍िसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आपको अपने शरीर को एनर्जेट‍िक बनाए रखना होगा। इसके ल‍िए आप फलों (fruit juices) को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-खजूर खाने से पहले जरूर चेक कर लें ये चीज, वरना हो जाएगा नुकसान

हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िनका जूस (fruit juices) आपको बरसात के मौसम में जरूर पीना चाह‍िए। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में गाजर, चुकंदर और सेब का जूस (fruit juices) जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। इससे विटामिन ए, सी और बी6 की कमी को भी पूरा क‍िया जा सकता है। ये वायरल और इन्फेक्शन से लड़ने में मददगार हैं।

आपकाे बता दें क‍ि कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें वि‍टाम‍िन सी की अच्‍छी मात्रा होती है। ये कई तरह की बीमारियों से हमारा बचाव करता है। मानसून के मौसम में कीवी का जूस पीने से प्लेटलेट्स तो बढ़ता ही है, साथ ही पेट को भी हेल्दी रखा जा सकता है। ये डेंगू और अस्‍थमा जैसी बीमार‍ियों से बचाता है। ये ब्‍लड प्रेशर और शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है। ये शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है।

बरसात के मौसम में आप चेरी का जूस भी पी सकते हैं। ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ-साथ विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम का ये बढ़‍िया स्त्रोत होता है। ये इम्‍युन‍िटी के ल‍िए फायदेमंद है। इससे आपकी नींद भी बेहतर हो सकती है।

Tag: #nextindiatimes #health #monsoon #fruitjuices

RELATED ARTICLE

close button