लाइफस्टाइल डेस्क। नेचुरल चीजों से अगर दिन की शुरुआत की जाए, तो पूरा शरीर दिन भर एनर्जेटिक और एक्टिव बना रहता है। गाजर और अदरक, दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर फूड्स हैं। जिसमें गाजर जहां विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, वहीं अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और डाइजेस्टिव गुण पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
जब इन दोनों को मिलाकर एक हेल्दी juice तैयार किया जाता है, तो यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने, रोगों से लड़ने की ताकत देने और कई स्वास्थ्य समस्याओं को जड़ से सुधारने का काम करता है। गाजर और अदरक का जूस स्वाद में हल्का तीखा-मीठा होता है और सेहत के लिए एक पावर पैक्ड ड्रिंक की तरह काम करता है।
इस जूस में मौजूद विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं। गाजर में भरपूर बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदलता है और आंखों की सेहत को बेहतर बनाता है। यह मोतियाबिंद और रतौंधी से भी बचाव करता है। अदरक की तासीर गर्म होती है, जो पेट की सूजन, गैस और अपच में राहत देती है। गाजर का फाइबर भी पाचन को सहारा देता है।

यह जूस मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पेट को देर तक भरा रखता है। लो-कैलोरी होने के कारण डाइट में शामिल करना फायदेमंद है। इस जूस के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे स्किन साफ, दमकती और जवां बनी रहती है। अदरक के जिंजरॉल तत्व सूजन कम करने में मदद करते हैं, खासकर गठिया और मांसपेशियों के दर्द में यह बहुत लाभदायक होता है। यह जूस ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
Tag: #nextindiatimes #winter #Lifestyle




