30.2 C
Lucknow
Monday, June 30, 2025

क्या आम खाने से बढ़ता है वजन? यहां जानें सच

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियां (summer) आते ही जिस एक फल का बेसब्री से इंतजार होता है, वो है फलों का राजा ‘आम’, लेकिन कई लोग इसे खाने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि आम (Mango) खाने से उनका वजन बढ़ जाएगा। तो क्या यह बात वाकई सच है और अगर नहीं तो आम खाने का सही तरीका क्या है ताकि इसका पूरा फायदा (benefit) मिल सके?

यह भी पढ़ें-अगर गर्मियों में रोज खाएंगे एक आम तो शरीर पर क्या होगा असर, जानें यहां

यह सच है कि आम (Mango) में नेचुरल शुगर होती है और इसमें कैलोरी भी होती हैं, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आम खाने से आपका वजन बढ़ेगा ही। असल में, आम में फाइबर, विटामिन (खासकर विटामिन सी और ए) और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। वजन बढ़ने का कारण आम खाना नहीं, बल्कि उसे गलत तरीके से खाना या बहुत ज्यादा मात्रा में खाना हो सकता है।

अगर आप आम (Mango) को सही समय पर और सही तरीके से खाएं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन फल है। आम खाने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट या शाम का टाइम होता है, मगर इस समय भी इसे बाकी स्नैक्स के साथ खाने से बचें। यह आपको एनर्जी देगा और हल्की-फुल्की भूख को भी शांत कर देगा।

फलों को उनके नेचुरल रूप में खाना सबसे अच्छा होता है। बता दें, मैंगो शेक (mango shake) या जूस बनाने से उसमें फाइबर कम हो जाता है और एक्स्ट्रा शुगर भी मिलाई जाती है, जिससे कैलोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। इसलिए, साबुत आम खाने से आपको पूरा फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए अच्छा है और आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है। देर रात खासकर डिनर के बाद आम खाने से बचना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #Mango #summer

RELATED ARTICLE

close button