हेल्थ डेस्क। केला (Banana) एक पोषण से भरपूर फल है, जिसमें फाइबर, पोटेशियम और विटामिन बी6 (vitamin B6) जैसे तत्व पाए जाते हैं। केले का सेवन सीमित मात्रा में करने से वेट लॉस (weight loss) कर सकते हैं क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वहीं वजन बढ़ाने के लिए इसका सेवन दूध या स्मूदी के साथ किया जा सकता है। केले का सही इस्तेमाल न केवल वेट मैनेजमेंट में सहायक है बल्कि यह पाचन, हृदय स्वास्थ्य और डायबिटीज (diabetes) जैसी समस्याओं में भी लाभकारी है।
यह भी पढ़ें-चुकंदर या अनार का जूस? खून की कमी दूर करने के लिए क्या है बेहतर; जानें
हालांकि इसे लेकर एक सवाल हमेशा ही मन में रहता है कि क्या सच में केला खाने से वजन बढ़ता है। कुछ लोग कहते हैं कि केले (Banana) में ज्यादा शुगर और कार्ब्स होते हैं, जिससे वजन बढ़ सकता है, जबकि कुछ लोग इसे एक हेल्दी स्नैक्स मानते हैं। असल में, सिर्फ केले खाने से वजन नहीं बढ़ता। इसमें फाइबर, नेचुरल शुगर और जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराते हैं।
अगर आप इसे सीमित मात्रा में और बैलेंस डाइट के साथ खाते हैं, तो यह पाचन में मदद कर सकता है और यहां तक कि वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा केले (Banana) खाएंगे या फिर इसे हाई-कैलोरी चीजों जैसे कि पीनट बटर या मिल्कशेक के साथ तो इससे आपका वजन बढ़ा सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि केले सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए।

केला (Banana) वजन बढ़ाने और कम करने दोनों में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो केले को पीनट बटर, शहद या दूध के साथ खाएं। आप चाहें तो केले, ओट्स, नट्स और दही के साथ स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं। वहीं अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह नाश्ते में या मिड-मील स्नैक के रूप में केवल एक केला खाएं। हालांकि रात में केला खाने से बचें क्योंकि यह भारी होता है और पचने में समय लेता है। वहीं एनर्जी और डाइजेशन के लिए केले को वर्कआउट से पहले या सुबह के समय खाया जा सकता है। कभी भी खाली पेट केला न खाएं, इसे नट्स या दही के साथ लें।
Tag: #nextindiatimes #Banana #health