लाइफस्टाइल डेस्क। पीरियड्स (Periods) का समय हर महिला के लिए सबसे कठिन दिनों में से एक होता है। इस दौरान शरीर के साथ जैसे मानसिक और शारीरिक (mental and physical) दोनों ही मोर्चों पर युद्ध चल रहा होता है। ऐसे में इससे डरने और परेशान होने के बजाय, उन सामान्य गलतियों के बारे में जानना (Mistakes To Avoid On Periods) अच्छा रहेगा, जो पीरियड पेन (period pain) को और भी बदतर बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें-बॉडी की परफेक्ट शेप के लिए रोज इतने मिनट करें वॉक, तेजी से घटेगी चर्बी
इस समय (Periods) पर महिलाओं को अपने खान-पान और रूटीन का खास ख्याल रखना चाहिए। इन दिनों में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस बारे में महिलाओं को काफी सलाह दी जाती हैं। जिनमें से कुछ हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।
-पीरियड्स (Periods) के दौरान ऐंठन को कम करने के लिए बहुत अधिक चाय या कॉफी का सेवन करना अच्छा विचार नहीं है। बहुत ज्यादा चाय या कॉफी पीने से तनाव, ब्लड प्रेशर और हृदय गति बढ़ने के अलावा दिन भर थकान महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए आप ऑर्गेनिक टी, हेल्दी जूस और शेक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

-इन दिनों में भारी रक्तस्राव आपको कमजोर महसूस करा सकता है। उपवास से बचें, खासकर इस दौरान। अपने शरीर को विटामिन, खनिज और कैल्शियम सहित संपूर्ण पोषण प्रदान करने के लिए अपने आहार में पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड्स शामिल करें।
-कई महिलाएं पूरे दिन में केवल एक पैड का इस्तेमाल करती हैं, जिससे टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही योनि में खुजली और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इस समस्या से बचने के लिए दिन में तीन बार पैड बदलें। हर छह घंटे में पैड बदलने से दाग-धब्बे और दुर्गंध से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
-अत्यधिक डेयरी उत्पाद के सेवन से वॉटर रिटेंशन हो सकता है और एसिडिटी की समस्या का खतरा बढ़ सकता है। पीरियड्स (Periods) के दौरान कम फैट वाले दूध का सेवन करें, जिससे ऐंठन का खतरा नहीं बढ़ता है। साथ ही कई महिलाओं को कब्ज की शिकायत रहती है।
Tag: #nextindiatimes #Periodspain #lifestyle