लाइफस्टाइल डेस्क। रमजान का पवित्र महीना इबादत और आत्म-संयम का समय है, लेकिन Diabetes से जूझ रहे मरीजों के लिए रोजा रखना एक बड़ी चुनौती हो सकता है। खान-पान के समय में बदलाव और लंबे समय तक भूखा रहने से ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने का डर रहता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और रोजा रखना चाहते हैं, तो जानिए कुछ जरूरी बातें, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-ये लोग न खाएं आंवला, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
रोजा रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आपकी शुगर की स्थिति के आधार पर डॉक्टर आपकी दवाओं की खुराक और समय में बदलाव कर सकते हैं, ताकि दिनभर शुगर लेवल स्थिर रहे। खुद से अपनी दवाओं की डोज या समय के साथ छेड़छाड़ न करें।
सेहरी रोजे का सबसे अहम हिस्सा है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए। इस दौरान क्या खा रहे हैं, इस पर ध्यान दें। सेहरी में ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस या मल्टीग्रेन रोटी जैसी चीजें शामिल करें। ये धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करते हैं और दिन भर शुगर लेवल को अचानक गिरने से बचाते हैं। अंडे, दालें और सब्जियां लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती हैं।

इफ्तार के बाद अगली सुबह तक कम से कम 8 गिलास पानी पीने की कोशिश करें। कैफीन वाले ड्रिंक्स, जैसे- चाय या कॉफी से बचें, क्योंकि ये शरीर से पानी बाहर निकालते हैं और आपको डिहाइड्रेटेड महसूस करा सकते हैं। बिना चीनी वाले नींबू पानी या नारियल पानी भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर लेवल चेक करना जरूरी है। अगर शुगर ज्यादा कम हो या बहुत बढ़ जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।
Tag: #nextindiatimes #Diabetes #Ramadan




