28.2 C
Lucknow
Saturday, June 7, 2025

दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए देवेंद्र यादव

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) को दिल्ली प्रदेश कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें यह पद अरविंदर सिंह लवली के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से खाली हो गया था। उनके इस्तीफे (resignation) को पार्टी ने स्वीकार कर लिया था।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में बोले राहुल गांधी,- ‘पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बनाए’

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) वर्तमान में पंजाब कांग्रेस (Congress) के प्रभारी हैं और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी वह अपनी ये जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष व चांदनी चौक क्षेत्र से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने सोमवार को इलाके के आम आदमी पार्टी व कांग्रेस (Congress) के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक की। इस बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस (Congress) आलाकमान को भेजे त्यागपत्र में 10 कारण गिनाए थे। इनमें उन्होंने सबसे अधिक प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया पर निशाना साधा था। उनके व्यवहार को ही उन्होंने त्यागपत्र (resignation) देने का मुख्य कारण बताया था। उधर पूर्णकालिक अध्यक्ष की नियुक्ति में कुछ समय लग सकता है। इसीलिए पार्टी फिलहाल कार्यवाहक अध्यक्ष के बारे में ही फैसला किया है।

बता दें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (Congress) अनिल चौधरी ने लवली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भाजपा (BJP) को फायदा पहुंचाने के लिए लोकसभा चुनाव (Lok Sabha election) से पहले यह साजिश रची है। चौधरी ने कहा कि लवली ने इस्तीफे का जो वक्त चुना, वो बहुत ही गलत रहा। चौधरी ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि लवली ने पार्टी को ऐसे मोड़ पर ला कर खड़ा कर दिया कि उनका इस्तीफा मंजूर होना ही था। उन्होंने अनुशासनहीनता की हद पार कर दी है।’

Tag: #nextindiatimes #Congress #resignation

RELATED ARTICLE

close button