डेस्क। कच्चा तेल (Crude Oil) आधुनिक जीवन को चलाने वाली सबसे जरूरी चीज है लेकिन इतनी ज्यादा अहमियत होने के बावजूद भी कच्चा तेल अपने प्राकृतिक रूप में लगभग बेकार ही होता है। आइए जानते हैं कि कच्चे तेल से क्या-क्या चीजें बनती हैं और इसे इसके प्राकृतिक रूप में इस्तेमाल क्यों नहीं कर सकते?
यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह
कच्चा तेल रसायनों का एक कच्चा खजाना होता है। एक बार रिफाइनरियों में इसकी प्रोसेसिंग हो जाने के बाद इसे अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया जाता है। हर हिस्से का इस्तेमाल एक खास उत्पाद को बनाने में होता है। इन उत्पादों पर हम रोजाना निर्भर होते हैं। सबसे साफ श्रेणी है ईंधन। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, जेट इंजन और एलपीजी कच्चे तेल से ही बनते हैं। ईंधन के अलावा प्लास्टिक और रबर बनाने में भी कच्चे तेल का ही इस्तेमाल होता है।

इसी के साथ पॉलिएस्टर या नायलॉन से बने कपड़े, दीवारों पर लगा पेंट, डिटर्जेंट, मोमबत्ती और यहां तक की शू पॉलिश भी रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों से ही बनते हैं। हैरानी की बात यह है कि कच्चे तेल का कॉस्मेटिक से भी गहरा जुड़ा है। लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन, परफ्यूम और पेट्रोलियम जेली जैसे उत्पाद अपनी बनावट और स्थिरता के लिए पेट्रोलियम से बने पदार्थों पर ही निर्भर होते हैं।
कच्चे तेल में सल्फर, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और यहां तक की भारी धातुओं जैसी अशुद्धियां होती हैं। अगर सीधे तौर पर इस्तेमाल किया जाए तो ये अशुद्धियां इंजनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कच्चे तेल को उसके कच्चे रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पहली वजह यह है कि यह हाइड्रोकार्बन का एक जटिल मिश्रण होता है। इसका मतलब है कि इसमें कई अलग-अलग कंपाउंड आपस में मिले होते हैं।
Tag: #nextindiatimes #CrudeOil #LPG #Iran




