37.5 C
Lucknow
Thursday, June 5, 2025

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, बोले- ‘यह मेरा आखिरी चुनाव’

भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने तीसरे चरण में भोपाल के श्यामला स्थित पोलिंग बूथ क्रमांक 113 में मतदान किया। दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के संग उनकी पत्नी अमृता राय (Amrita Rai) ने भी वोट डाला। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है।

यह भी पढ़ें-अखिलेश-डिंपल ने बेटी के साथ किया मतदान, जनता से की ये अपील…

वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता और राजगढ़ से प्रत्याशी दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस (Congress) नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन अधिक आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

उन्होंने EVM पर सवाल उठाते हुए कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने आगे कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है क्योंकि मैं 77 साल का हूं। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। हमें जीतने की उम्मीद 100 प्रतिशत है। मतदान (voting) करने से पहले दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने पत्नी अमृता राय के साथ हनुमान मंदिर में पूजा की।

दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा कि यह मेरा आखिरी चुजाव है मैं 77 साल का हूं। 82 साल की उम्र में चुनाव कौन लड़ेगा? ये राज्यसभा की बात नहीं है। जिस प्रकार का भाषण नरेंद्र मोदी जी देने लगे हैं, भैंसों के बारे में मंगलसूत्र के बारे में तो हम इसके बारे में आक्रामक नहीं होंगे तो क्या होंगे? क्या यह प्रधानमंत्री के स्तर का भाषण है ये?

Tag: #nextindiatimes #DigvijayaSingh #voting

RELATED ARTICLE

close button