31.4 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस का जलवा, CM सुक्खू की पत्नी ने दर्ज की जीत

Print Friendly, PDF & Email

शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। देहरा और नालागढ़ विधानसभा सीटें कांग्रेस (Congress) के खाते में आई हैं। हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इस उपचुनाव (by-election) में 13 उम्मीदवार मैदान में थे।

यह भी पढ़ें-पंजाब उपचुनाव में AAP की धमाकेदार जीत, बंगाल में TMC को मिली बढ़त

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सबसे चर्चित विधानसभा उपचुनाव सीटों में से एक देहरा में कांग्रेस (Congress) ने शानदार जीत दर्ज की है। इस सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhu) का जादू देखने को मिला। पहली बार चुनाव (by-election) लड़ रहीं सुक्खू (Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर ने यह सीट कांग्रेस (Congress) की झोली में डाल दी है। कमलेश ठाकुर ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के मुताबिक उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 वोटों के अंतर से हराया है।

कमलेश ठाकुर पहले (by-election) में चार राउंड में पीछे चल रही थीं लेकिन इसके बाद उन्होंने बढ़त बना ली। इस चुनाव में कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले। भाजपा के होशियार सिंह 23338 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का सूपड़ा साफ हो गया। दो निर्दलीय उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। निर्दलीय अरुण अंकेश को 67, सुलेखा चौधरी को 171 और संजय शर्मा को 43 वोट मिले। 150 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर होशियार सिंह ने बतौर आजाद उम्मीदवार करीब तीन हजार वोटों से जीत दर्ज की थी। तब कांग्रेस (Congress) दूसरे और भाजपा तीसरे नंबर पर थी। कमलेश ठाकुर इस उपचुनाव (by-election) के साथ पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं और पहली बार विधायक बनी हैं। अब पहली बार हिमाचल विधानसभा में पति-पत्नी की जोड़ी देखने को मिलेगी।

Tag: #nextindiatimes #byelection #Congress #Sukhu

RELATED ARTICLE

close button