27 C
Lucknow
Sunday, August 25, 2024

लखनऊ में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, पंतनगर में नहीं चलेगा बुलडोजर

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। कुकरैल नदी (Kukrail river) की जमीन को खाली कराने के अभियान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने कार्यालय में एलडीए, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर बाद अधिकारियों से वार्ता समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नदी की जमीन को लेकर आगे की (bulldozer) कार्रवाई रोकने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें-आजम खान के रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर, BJP विधायक ने लगाया था ये आरोप

अब अबरार नगर, पंत नगर, रहीम नगर, इंद्रप्रस्थ नगर, खुर्रम नगर में चिन्हित सभी भवनों को नहीं तोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा बुलडोजर (bulldozer) कार्रवाई पर रोक लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पंत नगर, खुर्रम नगर में महिलाओं ने थाली बजाकर फैसले का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नाम के नारे भी लगाए। महिलाओं ने खुशी में साथ में डांस भी किया। मकान न तोड़े जाने के फैसले का स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मंगलवार सुबह अबरार नगर पहुंची एलडीए की टीम भी वापस लौट गई है। एलडीए (LDA) से अपर सचिव ज्ञानेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Yogi) से मिले दिशा-निर्देशों के बाद बुलडोजर (bulldozer) कार्रवाई के लिए भेजी जा रही टीम को वापस बुला लिया गया है। कुकरैल नदी (Kukrail river) की जमीन पर अब तक करीब आठ सौ मकान चिन्हित किए गए हैं। फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कुकरैल नदी (Kukrail river) की जमीन खाली कराने के नाम पर मकान (bulldozer) ध्वस्त किए जाने का विरोध किया था। दोनों दलों के नेताओं ने अबरार नगर, रहीम नगर पहुंचकर मकान ध्वस्त किए जाने की खबर से दुखी लोगों का दुख साझा किया था। मुख्यमंत्री (CM Yogi) की घोषणा के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने पर विरोध करने वाले दलों ने चुप्पी साध ली है।

Tag: #nextindiatimes #bulldozer #CMYogi

RELATED ARTICLE