लाइफस्टाइल डेस्क। नीम (Neem) को आयुर्वेद (Ayurveda) में अहम स्थान मिला है। नीम की टहनी से लेकर पत्ते और बीजों तक का इस्तेमाल सदियों से किया जाता रहा है। वैसे तो नीम का स्वाद खाने में बहुत ही कड़वा है लेकिन ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हिंदू धर्म में तो नीम के पेड़ (Neem tree) का काफी महत्व है। कई घरों में इस पेड़ की पूजा भी की जाती है।
यह भी पढ़ें-जामुन खाने के बाद न पिएं पानी, सेहत के लिए बन जाएगा जहर
नीम के पत्ते (neem leaves) खाने के अलावा पीसकर स्किन केयर में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। ये बालों के लिए भी वरदान है। रोजाना इन पत्तों को खाली पेट चबाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। हमारी त्वचा भी ग्लोइंग नजर आती है। इसके साथ ही ये डायबिटीज के खतरे को भी कम करता है। नीम के पत्ते आपके पूरे शरीर को अलग-अलग प्रकार से फायदा देते हैं।

नीम की पत्तियों (neem leaves) में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। इसे खाने से लिवर की बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आपके शरीर में बहुत ज्यादा विषाक्त पदार्थ भर गए हैं, तो एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम चबाने से शरीर में जमी सारी गंदगी निकल जाएगी। यह लिवर और खून दोनों को शुद्ध कर सकता है।
अगर आप पिंपल्स, एक्ने या स्किन एलर्जी की समस्या से झेल रहे हैं तो नीम की पत्तियां (neem leaves) बहुत काम आएंगी। नीम का फेसपैक या नीम के पानी से चेहरा धोने से हमारी त्वचा में निखार आता है। स्किन से बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। नीम शरीर में जमा विषैले तत्वों (toxins) को भी बाहर निकालता है जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।
Tag: #nextindiatimes #health #neem #skincare