25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

कल से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

डेस्क। हिंदू धर्म में नवरात्रि (Navratri) के 9 दिनों को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। मां दुर्गा (Maa Durga) की पूजा (worship) का उत्सव नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 को मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए पहले दिन शुभ समय में कलश स्थापना का नियम है। इस अनुष्ठान से माता को निमंत्रण दिया जाता है।

यह भी पढ़ें-सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण आज, NASA करने जा रहा खास प्रयोग

चैत्र नवरात्रि (Navratri) की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। साल 2024 में यह तिथि मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को पड़ रही है। इसी दिन घट स्थापना होगी और मां दुर्गा (Maa Durga) की 9 दिवसीय पूजा (worship) शुरू होगी। इस साल घटस्थापना मुहूर्त की अवधि 4 घंटे 11 मिनट की है और सुबह 6.05 बजे से 10.16 बजे के बीच कलश स्थापना की जा सकेगी।

वैसे (Navratri) में मां दुर्गा पूजा की कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त माना जाता है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मंगलवार को अभिजित मुहूर्त सुबह 11.57 बजे से दोपहर 12.47 बजे तक यानी 50 मिनट है। बता दें कि इस साल कलश स्थापना निषिद्ध वैधृति योग में होगी। नवरात्रि में सबसे पहले शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है। इसके बाद देवी-देवताओं के आवाहन किया जाता है। इसलिए पूजा (worship) पर बैठने से पहले कलश स्थापना के लिए कलश को तैयार कर लेना चाहिए। इसके बाद इस विधि से कलश स्थापना करनी चाहिए।

चैत्र नवरात्रि (Navratri) के शुभारंभ होने के साथ ही नया हिंदू वर्ष भी आरंभ होता है। चैत्र नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना (worship) और मंत्रोचार किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि (Navratri) पर देवी दुर्गा (Maa Durga) पृथ्वी लोक आती है और अपने सभी भक्तों की हर एक मनोकामना को पूर्ण करती हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि (Navratri) का पावन पर्व 09 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और समापन 17 अप्रैल को रामनवमी पर होगा।

Tag: #nextindiatimes #MaaDurga #Navratri

RELATED ARTICLE

close button